‘अनमोल क्षण स्वच्छता के नाम’ आयोजितबीकानेर, 27 दिसम्बर। नरेगा कार्मिकों द्वारा शुक्रवार को जिला परिषद परिसर में ‘अनमोल क्षण स्वच्छता के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राजीव शर्मा, आईईसी काॅर्डिनेटर गोपाल जोशी, सुनील जोशी, संजय श्रीमाली, प्रेम सांखला, श्याम सुंदर व्यास, तुलसी दास बोहरा, नारायण किराडू, विनोद ललवानी, ज्योति प्रकाश माथुर और अलका शर्मा आदि ने लगभग दो घंटे श्रमदान किया। गोपाल जोशी ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हमारे आस-पास का वातावरण साफ-सुथरा रखना हमारा सामूहिक दायित्व है। इसके लिए हमें सतत प्रयास करने होंगे। इसके बाद सभी ने ‘सिंगल यूज प्लास्टिक’ के बहिष्कार का संकल्प लिया। किराडू ने बताया कि यह अभियान सतत रूप से चलाया जाएगा।
write views