Type Here to Get Search Results !

*खबरों में बीकानेर* 🎤 🌐 *उपलब्धि* : 11वीं अक्षय कुमार कूडो चैम्पियनशिप में बीकानेर को 6 मैडल





सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤













🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️



11वीं अक्षय कुमार कूडो चैम्पियनशिप में बीकानेर को 6 मैडल

बीकानेर / 30.10.2019 /
    कूडो इन्टरनेशनल फेडरेशन ऑफ इण्डिया तथा निपान बुडो सुगो इन्टरनेशनल इण्डिया के द्वारा सूरत के इन्डोर स्टेडियम में आयोजित 11वीं अक्षय कुमार कूडो इन्टरनेशनल इन्विटेशनल चैम्पियनशिप में बीकानेर के कूडोकाजों ने 3 गोल्ड, 2 सिल्वर तथा एक ब्रॉंज हासिल किया है।
    टैक्निकल डायरेक्टर रेन्सी प्रीतम सैन ने बताया कि सोशिहान मेहूल वोरा (अध्यक्ष, कूडो इण्डिया) बॉलीवुड सुपर स्टार शिहान अक्षय कुमार (चैयरमेन कूडो, इण्डिया) के नेतृत्व में देश के 25 राज्यों के 5200 खिलाडि़यों ने भाग लिया।
    इस अर्न्तराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में मालदीव, श्रीलंका, युएसए, कनाडा के खिलाडि़यों के साथ मुकाबले हुए।
    सैन ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की एकमात्र चैम्पियनशिप है जो सभी खिलाडि़यों के लिये निशुल्क है। इसके आयोजन का सम्पूर्ण खर्च शिहान अक्षय कुमार द्वारा वहन किया जाता है।
    इस तीन दिवसीय चैम्पियनशिप में पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन किया जिसमें देवेन्द्र सिंह, ऋषिराज सिंह मलिक, शौर्य अग्रवाल ने गोल्ड, अनमोल बिश्नोई, वसुन्धरा शर्मा ने सिल्वर तथा रोबिन उप्पल ने ब्रान्ज मैडल जीत कर बीकानेर का नाम रोशन किया है।
    टीम के बीकानेर पहुंचने पर स्थानीय खिलाडि़यों, परिजनों तथा संस्था के पदाधिकारियों ने माला पहना कर स्वागत किया।
    टीम की जीत पर देवेन्द्र कुमार बिश्नोई (अध्यक्ष), नगेन्द्र सिंह शेखावत, गजेन्द्र सिंह राठौड़, दिव्या डूमरा, सुषमा रॉय, नीलम जौहरी, सुशील यादव ने बधाई दी।






📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies