Type Here to Get Search Results !

नोखा में विजय संकल्प : चौकीदार की ही सरकार

खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 / twitter, YouTube के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी .. 👇👇👇 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ 👇👇👇 🎤🤜 👇👆👇👆👇☝️ .. 👇👇👇 👇
नोखा में विजय संकल्प : चौकीदार की ही सरकार
👇👇 👇👇👇👇👇
......
......

.....
...
.....
. ✍️ *फोटो लॉन* 📷🎬📸☑️*********🙏👍🙏 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 ✍️ ... 👇👇👇👇👇👇👇

नोखा में विजय संकल्प : चौकीदार ही सरकार

नोखा/बीकानेर । केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन
सिंह राठौड़, बीकानेर लोकसभा सीट
से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन राम
मेघवाल व अन्य भाजपा के
पदाधिकारी रविवार शाम को नोखा के
बाबा छोटूनाथ सत्संग भवन पहुंचे
जहां नोखा के विधायक बिहारीलाल
विश्नोई सहित अनेक भाजपा
कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां
विजय संकल्प सभा कार्यक्रम के तहत
नोखा में भाजपा कार्यकर्ताओं से
रूबरू हुवे। इस अवसर पर
राज्यवर्धनसिंह़ ने कहा प्रधानमंत्री
अगर मोदी हंै तो सब काम मुमकिन
है। उन्होंने केंद्र सरकार की
उपलिधयों पर प्रकाश डालते हुए
कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के
लिए मोदी ने घर-घर शौचालय
बनवाये, विंग कमांडर अभिनन्दन
को सकुशल वापिस लाये, कूटनीति
में सफल रहे। आज तक ऐसा किसी
भी प्रधान मंत्री के कार्यकाल में नही
देखा होगा जो आज पूरी दुनिया देख
रही है। इन्हीं सब को ध्यान में रखते
हुवे आगामी लोकसभा चुनाव में
भाजपा को जिताना है ओर मोदी
सरकार को फिर से सत्ता में लाना है।
सभा के बाद राठोड़ मीडिया से भी
मुखातिब हुवे। इस अवसर पर बड़ी
संया में भाजपा के पदाधिकारी व
कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर-अर्जुनराम*
बीकानेर। लोकसभा चुनावों के लिये भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय संकल्प अभियान के तहत रविवार को नोखा में आयोजित विजय संकल्प सभा संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री एवं बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने पीएम मोदी को देश का मजबूत और सजग चौकीदार बताते हुए कहा कि उनके साथ पूरा देश चौकीदार बनकर खड़ा है,विपक्ष पर तंज कसते हुए अर्जुनराम ने कहा कि इससे बड़ी विडम्बना क्या होगी कि दुश्मन मुल्क पाकिस्तान में भी हमारे पीएम मोदी को हराने के लिये रणनीति बन रही है और हमारी विपक्षी पार्टिया इसके लिये पाकिस्तान के साथ सुर मिला रही है। आंतकवाद के खिलाफ लड़ाई में समूचा विश्व पीएम मोदी के साथ खड़ा है लेकिन देश की विपक्ष पार्टियां उन्हे कमजोर करने में जुटी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है,मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार ने पांच साल में उपलब्धियों का रिकॉर्ड बनाया है,सरकार की कल्याणकारी नीतियों से देश हर मोर्च पर मजबूत हुआ है इस लिये देश की जनता हमारे साथ खड़ी है लेकिन विपक्ष को राष्ट्र के विकास और उत्थान में भ्रष्टाचार नजर आ रहा है। उन्होने कहा कि पीएम मोदी की नीतियों की वजह से आज विश्व के सभी देश पाकिस्तान के खिलाफ है और वो दिन दूर नही जब भारत मे आंतकवाद जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा।  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए अर्जुनराम ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि नरेन्द्र मोदी चुनाव में हार के डर से दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे,जबकि मोदी केवल वाराणसी से ही चुनाव लड़ेंगे और राहुल गांधी में हिम्मत हो तो वो अमेठी छोड़ कर वाराणसी में चुनाव लड़ कर दिखाये।

*विपक्ष के लिये भाजपा के विजय रथ को रोक पाना नामुमकिन-कर्नल राज्यवद्र्धन*
विजय संकल्प सभा में मुख्यवक्ता के रूप में संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री एवं जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह ने कहा कि भाजपा राज में भारत आज महाशक्ति बनने जा रहा है,पीएम मोदी की विकासकारी और दूरदर्शी सोच के कारण समूचा विश्व भारत के साथ कदमताल मिलाने के लिये तैयार है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली जन कल्याणकारी सरकार के कार्यकाल में देश के हर वर्ग समुदाय को राहत मिली है,इन पांच सालों में सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं लागू कर जरूरतमंदों को लाभान्वित करने का इतिहास बनाया है। कर्नल राज्यवद्र्धन सिंह ने जोशीले अंदाज में देश के सवा सौ करोड़ लोगों के आर्शिवाद से भाजपा का विजय रथ अब रूकने वाला नहीं है। उन्होने पुलवामा आंतकी हमले में विपक्ष के रवैय पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि पुलवामा आंतकी हमले के जवाब में भारत की ओर से पाक सीमापार एयर स्ट्राईक से देश का मनोबल बढा है लेकिन विडम्बना है कि विपक्ष के नेता इस एयर स्ट्राईक के सबूत मांग कर हमारे सैन्य बलों की विश्वनियता पर सवालिया निशान लगा रहे है। लेकिन देश की जनता अच्छी तरह जानती है कि भारत की बागडोर अब मजबूत हाथों में होने से देश पूरी तरह सुरक्षित है।

*इन्होने भी संबोधित किया*
जोशील अंदाज में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प सभा को नोखा विधायक एवं देहात भाजपा जिलाध्यक्ष बिहारी लाल विश्रोई,सूरतगढ विधायक रामप्रताप कासनिया,भाजपा संभाग प्रभारी विजय पूनियां,शहर भाजपा अध्यक्ष डॉ.सत्यप्रकाश आचार्य,वरिष्ठ भाजपा नेता नंद किशोर सोंलकी,नगर निगम महापौर नारायण चौपड़ा ने भी संबोधित कर भाजपा के विजय संकल्प रथ को आगे बढाने का आव्हान किया। सभा में भाजपा नेता आसकरण भट्टड़,बाबुलाल जैन, सुरेंद्र भट्टड़,जेठू सिंह राजपुरोहित, जगदीश भार्गव, सूरजमल उपाध्याय,महेंद्र संचेती,पंकज जोशी, रिछपाल फौजी, नरेंद्र राजपुरोहित, श्याम सुंदर भादू मालाराम नाईं सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies