अंग्रेजी भाषा दक्षता हेतु समर कैंप संपन्न
Bikaner
आयुक्तालय के निर्देशानुसार डूंगर महाविद्यालय बीकानेर में दो सप्ताह अवधि के अंग्रेजी भाषा दक्षता समर कैंप का आयोजन 6 जून से 20 जून 2018 तक किया गया।
कैंप में दस विद्यार्थियों ने भाग लिया आज दिनांक 20 जून 2018 को हुए समापन समारोह मे विद्यार्थियों ने कैंप के अनुभव प्राचार्य से साझा किए। प्राचार्य ने छात्रों एवं प्रशिक्षकों को सफल संचालन हेतु बधाई दी तथा भविष्य में ऐसी गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। कैंप मे विधार्थियों की कक्षाऐं अंग्रेजी विभाग के डाॅ. सोनू शिवा, डाॅ. सुनील व्यास एवं डाॅ. अविनाश जोधा द्वारा ली गई।
- Mohan Thanvi

Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं