ईद है मेरी
रहमत है तेरी
खुश है जमाना
आज ईद है मेरी
दिल है दीवाना आज ईद है मेरी
रामनगर में जलसा आज ईद है मेरी
रघुनाथ के घर दावत आज ईद है मेरी
रहमत है तेरी खुश है जमाना आज ईद है मेरी
की हैं दुआएं ईदगाह में सबका भलाकर मालिक
गरीब को अमीरी दे अमीर को रख सदा पाक
सुल्तान और राजा की दोस्ती रख कयामत तक
सुन सबकी परवरदिगार खुश रख सबको मालिक
रहमत है तेरी खुश है जमाना आज ईद है मेरी
बच्चों की ईदी भरी झोली में है तालीम का माल
रखेगा रहमान भी हुजूर अब्बा का ख्याल
सलमान न हटायेगा कभी अल्लाह तेरा ख्याल
मुसलमान का फर्ज करेंगे अदा न रहेगा मलाल
रहमत है तेरी खुश है जमाना आज ईद है मेरी
दिल है दीवाना आज ईद है मेरी
रामनगर में जलसा आज ईद है मेरी
रघुनाथ के घर दावत आज ईद है मेरी
रहमत है तेरी खुश है जमाना आज ईद है मेरी
Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं