Rail-News : बीकानेर सहित इन स्टेशनों की ये रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

Rail-News : बीकानेर सहित इन स्टेशनों की ये रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड के समपार फाटक संख्या 23 पर आरओबी निर्माण कार्य

औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1

https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर

✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1

 Rail-News : बीकानेर सहित इन स्टेशनों की ये रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी

हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड के समपार फाटक संख्या 23 पर आरओबी निर्माण कार्य 


रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड पर चरौड़-सिवानी स्टेशनों के मध्य चूरू यार्ड में समपार फाटक संख्या 23 पर आरओबी निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण कुछ रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं आंशिक रद्द रहेगी:-

1. गाडी संख्या 14897, बीकानेर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 24.01.27 को बीकानेर से प्रस्थान करेगी वह रतनगढ तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा रतनगढ-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाडी संख्या 14898, हिसार- बीकानेर रेलसेवा दिनांक 25.01.27 को हिसार के स्थान पर रतनगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार- रतनगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

3. गाडी संख्या 14891, जोधपुर-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 13.01.27 व 24.01.27 को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

4. गाडी संख्या 14892, हिसार-जोधपुर रेलसेवा दिनांक 14.01.27 व 25.01.27 को हिसार के स्थान पर चूरू से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

5. गाडी संख्या 54604, लुधियाना-चूरू रेलसेवा जो दिनांक 13.01.27, 24.01.27, 24.02.27, 25.02.27, 02.03.27 व 03.03.27 को लुधियाना से प्रस्थान करेगी वह हिसार तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

6. गाडी संख्या 54605, चूरू-लुधियाना रेलसेवा दिनांक 14.01.27, 25.01.27, 25.02.27, 26.02.27, 03.03.27 व 04.03.27 को चूरू के स्थान पर हिसार से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

7. गाडी संख्या 54315, रेवाडी-हिसार रेलसेवा जो दिनांक 24.01.27 को रेवाडी से प्रस्थान करेगी वह सादुलपुर तक संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सादुलपुर-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

8. गाडी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेलसेवा दिनांक 25.01.27 को हिसार के स्थान पर सादुलपुर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हिसार-सादुलपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

Comments