लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ भाजपा का राष्ट्र चिंतन एवं बौद्धिक संवाद आयोजित
वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती पर रखे विचार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के संकल्प के साथ भाजपा का राष्ट्र चिंतन एवं बौद्धिक संवाद आयोजित
वक्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती पर रखे विचार, कार्यकर्ताओं में भरा जोश
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी संभाग कार्यालय, बीकानेर में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत राष्ट्र चिंतन एवं बौद्धिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्रहित, संगठन की विचारधारा एवं वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में विजय आचार्य ने अपने उद्बोधन में लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित के विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने का आह्वान किया। उनके विचारों से कार्यकर्ताओं में उत्साह और नई ऊर्जा का संचार हुआ।
भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा, निष्ठा और समर्पण के साथ संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाए।
इस अवसर पर डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, एडवोकेट कौशल शर्मा, किशन चौधरी, अंकुश चोपड़ा, चतुर्भुज सारस्वत एवं लक्ष्मण मोदी ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा लोकतंत्र, राष्ट्रहित और संगठनात्मक दायित्वों से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
पूर्व जिला अध्यक्ष विजय आचार्य, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, रमजान अब्बासी, कौशल शर्मा, चतुर्भुज सारस्वत, किशन चौधरी, अंकुश चोपड़ा, विनोद करोल, प्रेम गहलोत, दिनेश चौहान, आशा आचार्य, हुलास भाटी, मुकेश बन, रघुवीर प्रजापत एवं दिनेश भटनागर सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Comments
Post a Comment
कमेंट बॉक्स