रेत पर उकेरे मांगलिक चिन्ह, गायों के चरण पखारे
अरुणोदय से गोधूलि वेला तक चला दिव्य आयोजन
औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1रेत पर उकेरे मांगलिक चिन्ह, गायों के चरण पखारे
अरुणोदय से गोधूलि वेला तक चला दिव्य आयोजन
बीकानेर। कानासर फांटा स्थित संत भावनाथ आश्रम गोशाला में चल रहे तीन दिवसीय गोपाष्टमी महोत्सव का भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर अरुणोदय से लेकर संध्याकाल तक विविध धार्मिक और सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन से जुड़े प्रहलाद ओझा 'भैरूं' ने बताया कि भोर होते ही श्रद्धालुओं ने आश्रम परिसर की साफ-सफाई और गो सेवा का कार्य शुरू कर दिया।
चरण पखारे, किया विशेष श्रृंगार, सामूहिक आरती:
महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने गायों के चरण पखारे, केसर-चंदन का तिलक लगाया और पुष्पों से अर्चन किया। गायों को मोरपंख, मुकुट और मेहंदी लगाकर आकर्षक श्रृंगार किया गया। गायों के गले में घंटियां और बछड़ों के पैरों में घुंघरू बांधे गए तथा उन्हें विशेष रूप से तैयार चारा व लापसी खिलाई गई। इसके पश्चात गाय के 108 नामों का जयघोष व संकीर्तन करते हुए सामूहिक आरती और प्रदक्षिणा की गई।
रेत पर उकेरे मांगलिक चिह्न, प्रज्वलित किए दीप:
समारोह को दिव्य एवं आकर्षण के रूप देने के लिए श्रद्धालुओं ने रेत पर स्वस्तिक, अष्टदल, सूर्य-चंद्र, डमरू, धनुष-बाण, शंख, चक्र और गदा जैसे मांगलिक चिह्न उकेरे और उन पर दीप प्रज्वलित कर वातावरण को आलोकित किया।
संतों ने गाय और गोधूलि समय महत्व बताया:
आश्रम के अधिष्ठाता संत भावनाथ महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को सर्वदेवमयी माना गया है, जिसमें सभी देवी-देवताओं और तीर्थों का वास होता है। उन्होंने कहा कि गो सेवा से समस्त तीर्थों एवं देव पूजन का फल स्वतः प्राप्त हो जाता है तथा ग्रह, नक्षत्र, देवता और पितृ सभी प्रसन्न रहते हैं। महाराज ने सभी से गाय की सेवा और सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया। संत नारायण नाथ ने कहा कि हमारे 16 संस्कार गाय के बिना संभव नहीं। गाय बचेगी तो संस्कार और संस्कृति बचेगी।
इसी कड़ी में पुजारी विष्णु भाटी ने गो-खूर की पावन रज और गोधूलि वेला के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि धरती पर गोधूलि वेला सबसे पवित्र समय है, इस वेला में स्वयं देवता धरती पर विचरण करते हैं, इसलिए इस समय पूजा-पाठ, शंखनाद और आरती नित्य की जानी चाहिए।
किसन कुमार गहलोत ने कहा कि देश भर में चल रहे गो सम्मान अभियान में सब लोग ईमानदारी से जुड़कर गो माता को गो माता का दर्जा दिलाने में योगदान दें।
गो सेवादारों का हुआ सम्मान:
आयोजन सहयोगी और गो सेवा के लिए केशरी सिंह राजपूत, धन सिंह काजला, रघुवीर मेघवाल, गणेश लखारा, मुरली जोशी, डॉ. कपिल पारीक, सुरेश महाराज, रघुवीर मेघवाल, श्रीमती अलका देवी और श्रीमती विनोद राजपूत को संत भावनाथ महाराज, रमक झमक के अध्यक्ष प्रहलाद ओझा 'भैरूं' एवं किसन माली द्वारा शॉल, माला और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भूराराम कुम्हार ने सभी सम्मानित सेवादारों का परिचय दिया।

Comments
Post a Comment
कमेंट बॉक्स