ब्लैक स्पॉट पर ऐसे हों प्रभावी सुधार, ताकि भविष्य में न हों सड़क हादसे – जिला कलेक्टर
डूंगर कॉलेज के पास स्थित तिराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा पूगल रोड पर अवैध कट बंद करवाने के निर्देश बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए।
औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1ब्लैक स्पॉट पर ऐसे हों प्रभावी सुधार, ताकि भविष्य में न हों सड़क हादसे – जिला कलेक्टर
बीकानेर, 18 नवंबर। जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलेक्टर ने जिले के चिह्नित ब्लैक स्पॉट की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों द्वारा अब तक किए गए सुधारात्मक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लैक स्पॉट पर ऐसे प्रभावी और स्थायी सुधार किए जाएं, जिससे भविष्य में दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
जिला कलेक्टर ने परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग तथा पुलिस विभाग की प्रेरणा से बिछवाल स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में भारी वाहन चालकों के लिए प्रारंभ किए गए निःशुल्क रिफ्रेशर ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन कार्यक्रम का लाभ निजी स्कूलों के सभी बस चालकों को भी दिलवाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीटीओ एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों को समन्वय कर सभी निजी स्कूलों के बस चालकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करवाने को कहा।
जिला कलेक्टर ने जयपुर रोड पर राजकीय डूंगर कॉलेज के पास स्थित तिराहे पर स्पीड ब्रेकर बनवाने तथा पूगल रोड पर अवैध कट बंद करवाने के निर्देश बीकानेर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को दिए।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने एनएचएआई के अधिकारियों को ट्रैफिक इंस्पेक्टर के सहयोग से सर्विस लेन अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व एनएच के अधीक्षण अभियंता जी.पी.एस. चौहान ने विभिन्न दुर्घटना संभावित स्थलों पर हादसों की रोकथाम के लिए किए गए प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।
बैठक में प्रशासनिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment
कमेंट बॉक्स