प्रेस कांफ्रेंस : आचार्य परिवार का केशव दत्त दुर्घटना-मृत्यु प्रकरण में न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान कहा - लोकतांत्रिक एवं कानूनी लड़ाई जारी रहेगी

प्रेस कांफ्रेंस : आचार्य परिवार का केशव दत्त दुर्घटना-मृत्यु प्रकरण में न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान 
कहा - लोकतांत्रिक एवं कानूनी लड़ाई जारी रहेगी

नगर निगम कचरा संग्रहण व्यवस्था, ठेका और वाहन संचालन संबंधी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाना अनिवार्य बताई।

औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1

https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर

✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)  
औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1


प्रेस कांफ्रेंस : आचार्य परिवार का केशव दत्त दुर्घटना-मृत्यु प्रकरण में न्याय के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान 
कहा - लोकतांत्रिक एवं कानूनी लड़ाई जारी रहेगी

बीकानेर । डॉ. शरद दत्त आचार्य एवं परिवार ने टिपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए केशव दत्त आचार्य की मृत्यु की घटना पर रोष व्यक्त करते हुए प्रशासन से मामले में जवाबदेही तय करने की पुरजोर मांग की है। इसके साथ ही शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुर्घटना की निष्पक्ष जांच और नगर निगम कचरा संग्रहण व्यवस्था, ठेका और वाहन संचालन संबंधी पहलुओं की निष्पक्ष जांच की जाना अनिवार्य बताई। आचार्य परिवार ने 31 अक्टूबर 2026 को घटी घटना को रेखांकित करते हुए कहा कि अपने रास्ते दोपहिया वाहन पर जा रहे केशव दत्त आचार्य को नगर निगम के कचरा संग्रहण टिपर ने टक्कर मार दी जिससे उन्हें सिर में गंभीर चोटें लगी, जिनका उपचार जारी था, 9 नवंबर को उनकी मृत्यु हो गई। प्रकरण दर्ज होने के बाद 23 नवंबर को चालक की गिरफ्तारी की जानकारी सामने आने के बावजूद महत्वपूर्ण सवाल अनुत्तरित है। जैसे कि वाहन की फिटनेस, बीमा और जीपीएस व्यवस्था की निगरानी कौन कर रहा था, संबंधित ठेका एजेंसी व निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी क्या है ? परिवार द्वारा नगर निगम की कचरा संग्रहण व्यवस्था संबंधित टेंडर प्रक्रिया को भी सवालों के घेरे में लेते हुए मांग रगी है कि टेंडर कब जारी हुआ ? अंतिम ठेका कैसे और किस कंपनी को कितनी राशि में दिया गया, इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाए। यदि किसी एजेंसी का अनुबंध समाप्त हो चुका है तो उसके बाद संचालन किस प्रशासनिक स्वीकृति के तहत जारी है और भुगतान किस आधार पर किया जा रहा है, ये महती सवाल भी उठाया गया है।

 आचार्य परिवार के मुताबिक बीकानेर एसीबी के अधिकारी आशीष कुमार को संबंधित ठेका प्रक्रिया एवं संभावित अनियमितताओं की जांच की मांग व शिकायत की गई है। आचार्य परिवार ने जिला प्रशासन, नगर निगम आयुक्त, सांसद, विधायकों, महापौर, उपमहापौर और पार्षदों से इस मामले को गंभीरता से उठाने की अपील भी की। यह भी कहा कि इस मामले को लेकर उनकी लोकतांत्रिक एवं कानूनी लड़ाई जारी रहेगी।


Comments