मॉक ड्रिल : बीआरओ चेतक पर हुआ हवाई हमला, बचाव दल का क्विक रेस्पोंस नागरिक सुरक्षा की मॉक ड्रिल आयोजित
मॉक ड्रिल : बीआरओ चेतक पर हुआ हवाई हमला, बचाव दल का क्विक रेस्पोंस
औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)
औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1मॉक ड्रिल : बीआरओ चेतक पर हुआ हवाई हमला, बचाव दल का क्विक रेस्पोंस
नागरिक सुरक्षा की मॉक ड्रिल आयोजित
बीकानेर, 27 नवंबर। बीआरओ चेतक पर शुक्रवार को हवाई हमला हुआ। जानकारी के साथ ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल अलर्ट मोड पर आ गए। जल्दी ही हालात काबू में ले लिए गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
यह दृश्य नागरिक सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बीआरओ चेतक में नागरिक सुरक्षा की मॉक ड्रिल के दौरान देखने को मिला। गृह विभाग के निर्देशानुसार आयोजित इस अभ्यास में जिला प्रशासन, सिविल डिफेंस, पुलिस, अग्निशमन सहित विभिन्न विभागों ने भाग लिया। इस दौरान जिले के इमरजेंसी रिस्पांस मैकेनिज्म को परखा गया तथा हवाई हमले की स्थिति का दृश्य प्रस्तुत करते हुए बचाव एवं राहत कार्यों का अभ्यास किया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान ठीक दोपहर 3:20 बजे रेड अलर्ट का सायरन बजाया गया, जो दो मिनट तक जारी रहा। इसके बाद 3:30 बजे ऑल क्लियर का संदेश प्रसारित किया गया। इसी समय बीआरओ चेतक से जिला कलेक्ट्रेट में फोन के माध्यम से सूचना दी गई। इसके बाद कलेक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम से उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। सूचना मिलने के अगले 3 से 7 मिनट के बीच सभी सम्बंधित अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव गतिविधियों को देखा एवं आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर निशान्त जैन ने बताया कि गृह विभाग के निर्देशानुसार सिविल डिफेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड सहित सभी संबंधित विभागों के सहयोग से यह मॉक ड्रिल आयोजित की गई। अभ्यास के दौरान जिले की आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था की जांच की गई। हवाई हमले की स्थिति का दृश्य प्रस्तुत करते हुए विभिन्न विभागों के समन्वय से बचाव एवं राहत कार्यों का संचालन किया गया।
पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया कि हवाई हमले के दौरान घायलों को तत्काल रेस्क्यू करने तथा उन्हें त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का अभ्यास किया गया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले की आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था को परखना है, ताकि वास्तविक दुर्घटना अथवा आपात स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
मॉक ड्रिल के दौरान सुरक्षित निकासी, खोज एवं बचाव कार्य, घायलों को प्राथमिक उपचार, अग्निशमन उपकरणों के उपयोग तथा आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई का अभ्यास किया गया। नागरिक सुरक्षा के 15 सदस्यीय दल सहित सिविल डिफेंस वार्डन, स्वयंसेवक, पुलिस, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने भागीदारी निभाई।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती राठौड़, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) श्रीमती रीना सहित नागरिक सुरक्षा के शीशराम यादव तथा बीआरओ चेतक के अधिकारी एवं बचाव दल से जुड़े कार्मिक मौजूद रहे।







Comments
Post a Comment
कमेंट बॉक्स