शहरी और ग्रामीण इलाकों के कुल 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित



औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


शहरी और ग्रामीण इलाकों के कुल 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर, 4 नवम्बर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि बद्री भैरव मंदिर के पास चोपड़ा बाड़ी गंगाशहर स्थित ममता मेडिकोज़ का अनुज्ञापत्र 12 से 15 नवंबर तक 4 दिनों के लिए, बस स्टैण्ड छत्तरगढ़ स्थित भावना मेडिकल एंड जनरल स्टोर एवं करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित बीकाजी मेडिकोज के अनुज्ञापत्र 12 से 16 नवम्बर तक 5 दिनों के लिए, पलाना स्थित चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 12 से 21 नवम्बर तक 10 दिनों के लिए, सादुल कॉलोनी स्थित जे.डी. मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 से 27 नवंबर तक 12 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Comments