बीकानेरी नमकीन इकाइयों के ओडीओपी पंजीकरण के लिए 30 नवंबर को शिविर आयोजित होगा


औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1

https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर

✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)  
औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1


बीकानेरी नमकीन इकाइयों के ओडीओपी पंजीकरण के लिए 30 नवंबर को शिविर आयोजित होगा

बीकानेर, 27 नवंबर। एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) नीति के तहत जिले में बीकानेरी नमकीन का चयन किया गया है। योजनांतर्गत ओडीओपी उत्पाद से संबंधित नवीन सूक्ष्म एवं लघु उद्यम स्थापित करने के लिए विभिन्न लाभ दिए जाते हैं। इनमें मार्जिन मनी अनुदान, स्टॉल रेट अनुदान, बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), ई-कॉमर्स मंच शुल्क पुनर्भरण सहायता तथा उन्नत प्रौद्योगिकी एवं सॉफ्टवेयर अधिग्रहण के लिए सहायता शामिल हैं। इन लाभों के लिए ओडीओपी इकाइयों का ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है।

उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि जिले की बीकानेरी नमकीन निर्माता इकाइयों के ओडीओपी पोर्टल पर एसएसओ आईडी के माध्यम से पंजीकरण करवाने के लिए विशेष ओडीओपी पंजीकरण शिविर का आयोजन 30 नवंबर को प्रातः 10:30 बजे रानी बाजार, चोपड़ा कटला स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आवेदक की फोटो, संबंधित उत्पाद की फोटो, उद्यम पंजीकरण, पैन कार्ड, जन आधार एवं वर्तमान सेल बिल आवश्यक दस्तावेज हैं। संबंधित इकाइयां आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में भाग लेकर पंजीकरण करवाएं।

Comments