क़ानून बदले पर बीते 10 माह में भी रीको ने नहीं बनाई गाइडलाइन बीकानेर जिला उद्योग संघ ने रीको गाइडलाइन शीघ्र जारी करवाने की राज्य सरकार से की मांग

हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े भूमि के नामांतरण और बैंक एनओसी जैसे जरूरी काम अटके

औरों से हटकर सबसे मिलकर https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1

https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर

✒️@Mohan Thanvi
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर)  
औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com/?m=1


क़ानून बदले पर बीते 10 माह में भी रीको ने नहीं बनाई गाइडलाइन
बीकानेर जिला उद्योग संघ ने रीको गाइडलाइन शीघ्र जारी करवाने की राज्य सरकार से की मांग

सरकार और रीको की सुस्ती का खामियाजा पूरे राजस्थान प्रदेश के 37 हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों को झेलना पड़ रहा है | हस्तांतरित औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़े भूमि के नामांतरण और बैंक एनओसी जैसे जरूरी काम अटके होने से उद्योगपति अपने कारोबार का विस्तार नहीं कर पा रहे | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सचिव वीरेंद्र किराड़ू ने रीको गाइडलाइन शीघ्र जारी करवाने की राज्य सरकार से मांग करते हुए बताया कि एक और जहां सरकार उद्योग बढाने की नीति बना रही है वहीं रीको की सुस्ती की वजह से विस्तार अटका हुआ है | नई मशीनरी लगानी हो, उत्पादन क्षमता बढानी हो या नई यूनिट शुरू करनी हो इसके लिए बैंक से लोन लेना पड़ता है और बैंक द्वारा लोन के लिए औद्योगिक भूखंड से जुड़े वैध दस्तावेज और एनओसी मांगी जाती है लेकिन रीको के हस्तान्त्रिक औद्योगिक क्षेत्रों में नामांतरण और एनओसी की प्रक्रिया स्पष्ट नहीं होने से उद्योगपति सरकारी प्रक्रिया में फंसे हुए हैं | तकरीबन 10 माह पहले सरकार ने राजस्थान भू-राजस्व अधिनियम में संसोधन कर रीको को भूमि संबंधी शक्तियां प्रदान की थी लेकिन संसोधन के इतने माह बाद भी रीको मुख्यालय ने इसके क्रियान्वयन के लिए जरूरी गाइडलाइन और विस्तृत पॉलिसी तैयार नहीं की है | जहां एक ओर राज्य सरकार राइजिंग राजस्थान जैसे आयोजनों के जरिये बड़े निवेश का माहौल बनाने और नए उद्योग लाने के दावे कर रही है वहीं दूसरी ओर मौजूदा उद्योगों को विस्तार के लिए जरूरी दस्तावेज तक नहीं मिल रहे | बीकानेर जिला उद्योग संघ उपाध्यक्ष नरेश मित्तल एवं अशोक सुराणा ने बताया कि राज्य सरकार के आदेश जारी होने के बावजूद गाइडलाइन लागू करने में देरी गलत है | इसके अभाव में नामांतरण एवं बैंक एनओसी के बिना वित्तीय संस्थान उद्योगों को लोन नहीं देते इसलिए विस्तार और नई यूनिट लगाने की योजनाएं अटक रही है ।

Comments