वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण दास गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि

न्यायिक एवं अधिवक्ता जगत ने व्यक्त किया शोक
सभा का वातावरण अत्यंत भावुक एवं शोकाकुल रहा। उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय रामकृष्ण दास गुप्ता के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi


Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com



वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण दास गुप्ता को भावभीनी श्रद्धांजलि, न्यायिक एवं अधिवक्ता जगत ने व्यक्त किया शोक

बीकानेर, 28 अक्टूबर 2026। बार एसोसिएशन, बीकानेर के वर्तमान सभापति एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रामकृष्ण दास गुप्ता के निधन पर आज नवीन जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर, बीकानेर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में शोकसभा एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्विनी विज सहित न्यायिक अधिकारीगण, बार एसोसिएशन के पदाधिकारीगण, बीकानेर पूर्व की विधायक राजकुमारी सिद्धि कुमारी तथा हजारों की संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया।

सभा का वातावरण अत्यंत भावुक एवं शोकाकुल रहा। उपस्थित सभी लोगों ने स्वर्गीय रामकृष्ण दास गुप्ता के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय रामकृष्ण दास गुप्ता का हृदयाघात के कारण 27.10.2026 को निधन हो गया था। वे वर्तमान में बार एसोसिएशन, बीकानेर के सभापति, पूर्व विधायक, राजस्थान बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष तथा बार एसोसिएशन, बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। उन्होंने अपने दीर्घ सार्वजनिक एवं विधिक जीवन में अधिवक्ता समुदाय, न्याय व्यवस्था और सामाजिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामकृष्ण दास गुप्ता का निधन संपूर्ण अधिवक्ता समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना जीवन विधि, न्याय और अधिवक्ता समुदाय की सेवा के लिए समर्पित किया। उनका मार्गदर्शन, सरल स्वभाव और संघर्षशील व्यक्तित्व सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्विनी विज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गुप्ता का निधन विधि एवं न्याय जगत के लिए अत्यंत दुःखद है। उनका सार्वजनिक एवं विधिक जीवन स्मरणीय रहेगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

अधिवक्ता गणेश चौधरी ने कहा कि श्री गुप्ता अधिवक्ता समुदाय के वरिष्ठ मार्गदर्शक थे। उनके अनुभव, व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण को सदैव याद किया जाएगा। उनका निधन अधिवक्ता समाज के लिए एक बड़ी क्षति है।

अधिवक्ता दौलत सिंह तंवर ने कहा कि गुप्ता ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। उनका अनुभव, नेतृत्व क्षमता और अधिवक्ताओं के प्रति उनका जुड़ाव सदैव स्मरणीय रहेगा।

अधिवक्ता जगदीश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गुप्ता का जीवन संघर्ष, सेवा और विधि के प्रति निष्ठा का उदाहरण था। उनके जाने से अधिवक्ता समुदाय ने एक अनुभवी एवं सम्मानित व्यक्तित्व खो दिया है।

अधिवक्ता सतपाल साहु ने कहा कि श्री गुप्ता का स्नेह, मार्गदर्शन और न्याय के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगी। उनकी कमी को पूरा करना कठिन होगा।

इस अवसर पर बीकानेर पूर्व की विधायक राजकुमारी सिद्धि कुमारी ने भी उपस्थित होकर स्वर्गीय गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पुरोहित, सचिव हेमंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रक्षपाल बिश्नोई,  मनीष शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, लेखराम धत्तरवाल, कोषाध्यक्ष  सुधीर श्रीमाली, रविकांत वर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा बिहारी सिंह राठौड़ और हरिश औझा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय रामकृष्ण दास गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके विधिक, सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को याद किया।

सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।


Comments