औरों से हटकर सबसे मिलकर
श्रुति व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय से विधि विषय में पीएच.डी.की उपाधि
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
श्रुति व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय से विधि विषय में पीएच.डी.की उपाधि
बीकानेर। श्रुति व्यास को टांटिया विश्वविद्यालय, श्रीगंगानगर द्वारा विधि विषय में पीएच.डी.की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने विश्वविद्यालय के डीन, फैकल्टी ऑफ लॉ,डॉ सौरभ गर्ग के निर्देशन में"साइबर सुरक्षा और डाटा प्रोटेक्शन विद ज्यूडिशल टे्रडस स्पेशल रेफरेन्स टू आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्सी इन इंडिया "विषय पर शोधकार्य पूर्ण किया।शोध का मुख्य उद्देश्य भारत में साइबर सुरक्षा, डेटा संरक्षण तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के संदर्भ में विकसित हो रही न्यायिक प्रवृत्तियों और विधिक चुनौतियों का विश्लेषण करना है।वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा, निजता के अधिकार तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते उपयोग के कारण अनेक नई विधिक चुनौतियाँ सामने आ रही हैं। इस शोध में इन चुनौतियों के विभिन्न कानूनी पहलुओं, न्यायपालिका की भूमिका तथा न्यायिक निर्णयों के माध्यम से विकसित हो रहे विधिक दृष्टिकोण का अध्ययन किया गया है।शोध में डिजिटल तकनीक के विकास के साथ नागरिकों के मौलिक अधिकारों, व्यक्तिगत गोपनीयता और डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी कानूनी व्यवस्था की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया है।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं