बीकानेर कांग्रेस में उत्साह का संचार : डोटासरा और जूली की आमसभा में निशाना पंचायतीराज किसान केसरी रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को मिल रहा एकजुटता का बड़ा अवसर
बीकानेर कांग्रेस ने राजस्थान भर में अपना डंका महापौर का दायित्व अपने खाते में डलवा कर बजा दिया है। अब निशाना है - पंचायतीराज। इसे लेकर बीकानेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह में अपूर्व वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रमाण है - किसान केसरी रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर प्रस्तावित आमसभा में प्रदेश स्तर के ख्यातनाम कांग्रेस नेताओं का प्रस्तावित आगमन ।
औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर कांग्रेस में उत्साह का संचार : डोटासरा और जूली की आमसभा में निशाना पंचायतीराज
किसान केसरी रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को मिल रहा एकजुटता का बड़ा अवसर
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर कांग्रेस में उत्साह का संचार : डोटासरा और जूली की आमसभा में निशाना पंचायतीराज
किसान केसरी रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं को मिल रहा एकजुटता का बड़ा अवसर
बीकानेर, 01.10.2026।
बीकानेर कांग्रेस ने राजस्थान भर में अपना डंका महापौर का दायित्व अपने खाते में डलवा कर बजा दिया है। अब निशाना है - पंचायतीराज। इसे लेकर बीकानेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के उत्साह में अपूर्व वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रमाण है - किसान केसरी रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि पर प्रस्तावित आमसभा में प्रदेश स्तर के ख्यातनाम कांग्रेस नेताओं का प्रस्तावित आगमन । इसीको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं देहात के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी देहात कार्यालय, सूरज टॉकीज रोड, रानी बाजार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 अक्टूबर 2026, शनिवार को किसान केसरी स्व. रामेश्वर डूडी की पुण्यतिथि के अवसर पर पंचायतीराज चुनाव 2026 से पहले कांग्रेस की बड़ी आमसभा आयोजित होगी जिसकी तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीकानेर आगमन को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में डोटासरा एवं जूली के बीकानेर दौरे को लेकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा विभिन्न जिम्मेदारियों के निर्वहन पर चर्चा हुई। जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न अग्रिम संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार किया गया।
पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय पर पूरा करने की बात कही। इस दौरान तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर सुझाव लिए गए तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक के अंत में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी ने किसान हितों एवं जनसेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम उनके विचारों और योगदान को स्मरण करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा एवं नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के बीकानेर आगमन को लेकर जिला कांग्रेस की ओर से आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।
सियाग ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव 2026 के मद्देनजर यह बैठक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्व. रामेश्वर डूडी ने लंबे समय तक जिला परिषद एवं पंचायत समितियों में कांग्रेस के बोर्ड के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपते हुए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा सौंपे गए दायित्वों को पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाने का आग्रह किया।
शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव को मध्यनजर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का बीकानेर दौरा अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। इनके दौरे को लेकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारियों के साथ अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाएंगे।
जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि विधायक नोखा सुशीला रामेश्वर डूडी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, पूर्व महापौर मकसूद अहमद, पार्षद नवरतन डागा, पार्षद मनोज बिश्नोई, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला सींवर, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हनुमान चौधरी आदि ने भी सम्बोधित किया। अनेक कांग्रेसजन व कार्यकर्ता मौजूद रहें।





Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं