लक्ष्य देश के 140 करोड़ों लोगों को फूड माफिया और मिलावटखोरी से मुक्त कराना
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर के दमित गहलोत का मिलावटखोरों के खिलाफ आठ दिनों से अनशन जारी, 700 किमी पैदल चल पहुंचे दिल्ली
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर के दमित गहलोत का मिलावटखोरों के खिलाफ आठ दिनों से अनशन जारी, 700 किमी पैदल चल पहुंचे दिल्ली
बीकानेर। बीकानेर के युवक दमित गहलोत ने मिलावटखोरी के खिलाफ जबरदस्त अभियान चला रखा है। सामाजिक कार्यकर्ता दमित गहलोत बीकानेर से दिल्ली के लिए 4 सितंबर 2026 को मिलावटखोरी के खिलाफ पैदल मार्च (पदयात्रा) पर निकले थे। वे लगभग 21 दिनों में 700 किलोमीटर की दूरी तय करके दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचने के बाद अब वे भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। गुरुवार को दमित के अनशन का आठवां दिन था और प्रशासन द्वारा दिल्ली के मुख्य धरना स्थलों पर बैठने की अनुमति नहीं मिलने के कारण अपने साथियों के साथ नोएडा के एक पार्क में अपना अनशन जारी रखा है। दमित गहलोत का मुख्य लक्ष्य देश के 140 करोड़ों लोगों को फूड माफिया और मिलावटखोरी से मुक्त कराना है। दमित गहलोत का कहना है कि खाने-पीने की चीजों में जो मिलावट की जा रही है, वह लोगों के शरीर में धीमे जहर की तरह काम कर रही है, जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियाँ फैल रही हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि मिलावटखोरों के खिलाफ फांसी जैसी सख्त सजा का प्रावधान हो और इसके लिए एक बेहद कड़ा कानून बनाया जाए। अभियान में हेमंत कुमार सैनी और यारिया लंगोटिया ग्रुप ने अपनी पूरी ताकत के साथ दमित गहलोत को समर्थन दिया है।






Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं