औरों से हटकर सबसे मिलकर
बीकानेर : 3 ट्रेनें रद्द, 8 आंशिक रद्द, कारण रेलफाटक पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य
ये हैं रद्द ट्रेनें : लालगढ-जैसलमेर, जयपुर- सूरतगढ, सूरतगढ-जयपुर
और - भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
बीकानेर : 3 ट्रेनें रद्द, 8 आंशिक रद्द, कारण रेलफाटक पर आरसीसी बॉक्स डालने का कार्य
ये हैं रद्द ट्रेनें : लालगढ-जैसलमेर, जयपुर- सूरतगढ, सूरतगढ-जयपुर
और - भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द
रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा बीकानेर मण्डल के लालगढ यार्ड में समपार फाटक संख्या 136 पर आरसीसी बॉक्स लोचिंग कार्य हेतु ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
*रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 14704, लालगढ-जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 12.10.26 व 13.10.26 को रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 19720, सूरतगढ-जयपुर रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 19719, जयपुर- सूरतगढ रेलसेवा दिनांक 14.10.26 व 15.10.26 को रद्द रहेगी।
*आंशिक रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 15909, डिब्रुगढ-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा जो दिनांक 10.10.26 व 11.10.26 को डिब्रुगढ से प्रस्थान करेगी वह हनुमानगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा हनुमानगढ-लालगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 15910, लालगढ-डिब्रुगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को लालगढ के स्थान पर हनुमानगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ-हनुमानगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12467, जैसलमेर-जयपुर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा जैसलमेर-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 19407, साबरमती-लालगढ एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.26 व 13.10.26 को साबरमती से प्रस्थान करेगी वह बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-लालगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 12404, लालगढ-प्रयागराज एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को लालगढ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ -बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 22471, लालगढ-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को लालगढ के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा लालगढ-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 12455, दिल्ली सराय-बीकानेर एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.26 व 13.10.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान करेगी वह सूरतगढ तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा सूरतगढ-बीकानेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 12456, बीकानेर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 13.10.26 व 14.10.26 को बीकानेर के स्थान पर सूरतगढ से संचालित होगी। अर्थात् यह रेलसेवा बीकानेर-सूरतगढ के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
*मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 17602, श्रीगंगानगर-काचीगुडा रेलसेवा जो दिनांक 13.08.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी वह रेलसेवा परिवर्तित मार्ग हनुमानगढ-सादुलपुर-चूरू होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में हनुमानगढ, एलनाबाद, नोहर, तहसील भादरा, सादुलपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
*रीशड्यूल रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)*
1. गाडी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन- भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 12.10.26 को शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 01 घंटे 15 मिनट रेगुलेट रहेगी।
*भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी*
रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पर प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य के कारण भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा को आंशिक रद्द किया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 09006, भिवानी- बांद्रा टर्मिनस स्पेशल रेलसेवा जो दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को भिवानी से प्रस्थान करेगी वह बोरीवली तक ही संचालित होगी। अर्थात बोरीवली-बांद्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं