समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी तथा शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे
औरों से हटकर सबसे मिलकर
दिशोदय : बीकानेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान गांधी जयंती, 2 अक्टूबर को
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
दिशोदय : बीकानेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान गांधी जयंती, 2 अक्टूबर को
बीकानेर। गांधी जयंती के अवसर पर दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की ओर से 2 अक्टूबर को गंगाशहर स्थित टी.एम. ऑडिटोरियम में बीकानेर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर फाउंडेशन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
समारोह में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी तथा शहर के गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे। इस अवसर पर प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, डिजिटल मीडिया, स्पोर्ट्स मीडिया, फोटो जर्नलिज्म एवं सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
दिशोदय स्पोर्ट्स फाउंडेशन की निदेशक निशा लिम्बा ने बताया कि फाउंडेशन खेल एवं फिटनेस के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ नशा मुक्ति जागरूकता, युवा सहभागिता, महिला सशक्तिकरण एवं खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती पर आयोजित यह कार्यक्रम खेल, युवा, मीडिया और सामाजिक जागरूकता को एक मंच पर जोड़ने का प्रयास है।
फाउंडेशन के वरिष्ठ निदेशक उमाशंकर ने बताया कि कार्यक्रम में फाउंडेशन की आगामी पहल “Mission Play to Profession – खेल से करियर तक” को भी प्रस्तुत किया जाएगा। इसके माध्यम से युवाओं को खेल के क्षेत्र में खिलाड़ी के साथ-साथ कोचिंग, फिटनेस, फिजिकल एजुकेशन, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, रेफरी और स्पोर्ट्स मीडिया जैसे विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देने का प्रयास किया जाएगा।
निशा लिम्बा ने कहा, “हमारा उद्देश्य युवाओं को केवल खेल के मैदान तक लाना नहीं, बल्कि खेल के माध्यम से उनके भविष्य और करियर की संभावनाओं से जोड़ना है।”
फाउंडेशन की ओर से बताया गया कि कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अतिथि स्वागत, मंच व्यवस्था, सम्मान समारोह को लेकर टीम द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं