Rail-News : रामदेवरा मेला के लिए 26 तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेन सेवा, श्रद्धालुओं को मिल रही बड़ी राहत

श्रीगंगानगर-पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन 12 से 26 सितंबर तक 15 ट्रिप दोनों दिशाओं में संचालित होगी।

औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

Rail-News : रामदेवरा मेला के लिए 26 तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेन सेवा, श्रद्धालुओं को मिल रही बड़ी राहत
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com

https://bahubhashi.blogspot.com


Rail-News : रामदेवरा मेला के लिए 26 तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेन सेवा, श्रद्धालुओं को मिल रही बड़ी राहत

 बाबा रामदेवजी के भादवा मेले में रामदेवरा जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से 12 सितंबर से रेलगाड़ी संख्या 04741/04742 श्रीगंगानगर-पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी। यह ट्रेन 12 से 26 सितंबर तक 15 ट्रिप दोनों दिशाओं में संचालित होगी। जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को मेले में आवागमन की सुविधा मिलेगी। मंडल से मिली जानकारी के अनुसार मेला स्पेशल श्रीगंगानगर से सुबह 10.15 बजे रवाना होकर सूरतगढ़ 12.40 बजे पहुंचेगी और 12.45 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन राजियासर, अर्जनसर, महाजन, लूणकरनसर, धीरेरा और लालगढ़ होते हुए शाम 7.15 बजे रामदेवरा पहुंचेगी। वापसी में पोकरण-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल पोकरण से रात 8.45 बजे रवाना होगी और रामदेवरा में रात 9.15 से 9.25 बजे तक ठहराव के बाद सूरतगढ़ सुबह 4.45 बजे पहुंचेगी। यहां से 4.50 बजे रवाना होकर सुबह 7.50 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।

Comments