बटुक भैरव सेवा दल की दूसरे दिन भी जारी रही सेवा, भजन संध्या में उमड़े हजारों श्रद्धालु

कोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के मेले पर श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब नाल रोड से धाम तक देखा 

औरों से हटकर सबसे मिलकर

Khabaron Me Bikaner /Mohan Thanvi

Khabaron Me Bikaner /Mohan Thanvi

सभी फोटो नीचे देखें
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

बटुक भैरव सेवा दल की दूसरे दिन भी जारी रही सेवा, भजन संध्या में उमड़े हजारों श्रद्धालु
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर

https://bahubhashi.blogspot.com



बटुक भैरव सेवा दल की दूसरे दिन भी जारी रही सेवा, भजन संध्या में उमड़े हजारों श्रद्धालु

फोटो नीचे देखें

बीकानेर। कोडमदेसर भैरुनाथ बाबा के मेले पर श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब नाल रोड से धाम तक देखा जा सकता है। पैदलयात्रियों की भक्ति के साथ ही सेवादारों की भी श्रद्धा देखने को मिल रही है। बीकानेर से 17 किमी दूर पुल के पास बटुक भैरव सेवा दल द्वारा दो दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन विगत पांच वर्षों से निरन्तर किया जा रहा है। उक्त सेवा शिविर के बारे में जानकारी देते हुए महावीर मौसूण ने बताया कि रोजाना शाम 6 से रात्रि 3 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की सेवा संचालित की जाती है। कोफ्ता, पावभाजी, चाय-कॉफी एवं शीतल जल की सेवा प्रदान की जाती है। महावीर सोनी ने बताया कि 23 सितम्बर को शुरुआत हुई तथा 24 सितम्बर को दूसरे दिन की सेवा का शुभारम्भ भैरवनाथ बाबा की आरती के साथ किया गया। इस दौरान भजन संध्या का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम में मोहनलाल मौसूण, दिनेश भार्गव, संदीप सिंह शेखावत, किशोर सिंह राजपुरोहित, लालचंद भार्गव, सुमित शर्मा, जितेश, श्रीकिशन, शंकरलाल सोनी, भागीरथ राजपुरोहित, भवानी, प्रशांत अग्रवाल, गोपाल सोनी, जगमालसिंह भाटी, महेन्द्र रांका, मनीष जोशी, नन्दकिशोर सुथार, निरंजन सिंह राजपुरोहित, नारायण, राजकुमार, शंकरलाल, विनोद सोनी, शिवशंकर सोनी, मनोज सोलंकी, महेन्द्र सोनी, मधु सोनी, अभिषेक भटनागर, अनिल, भवानी सिंह, लाल सिंह, मधुसूदन जोशी सहित अनेक सेवादारों की सहभागिता रहती है।

Khabaron Me Bikaner /Mohan Thanvi

Khabaron Me Bikaner /Mohan Thanvi

Khabaron Me Bikaner /Mohan Thanvi

Khabaron Me Bikaner /Mohan Thanvi

Khabaron Me Bikaner /Mohan Thanvi



Comments