औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
खाद्य मंत्री ने श्रीमती गीता देवी को सौंपा पांच लाख रुपए का चेक
खाद्य मंत्री ने श्रीमती गीता देवी को सौंपा पांच लाख रुपए का चेक
बीकानेर, 28 मई। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गत दिनों हुई एक दुर्घटना में विद्युत करंट लगने से मृतक प्रेम जाखड़ की माता श्रीमती गीतादेवी पत्नी भैंराराम जाखड़ को 5 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक गुरुवार को प्रदान किया। इस दौरान गोदारा ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में राज्य सरकार की संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है तथा उनके परिवार को किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने श्रीमती गीता देवी के परिवार के साथ हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया और कहा कि उनके परिवार को पात्रता के अनुसार केन्द्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से दिलाया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता निमिष लखनपाल मौजूद रहे।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं