लोकतंत्र सेनानी और विधिवेत्ता ओम प्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता : अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कानून मंत्री


औरों से हटकर सबसे मिलकर



bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

लोकतंत्र सेनानी और विधिवेत्ता ओम प्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता : अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कानून मंत्री



bahubhashi Khabaron Me Bikaner

https://bahubhashi.blogspot.com

लोकतंत्र सेनानी और विधिवेत्ता ओम प्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वालों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता :  अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कानून मंत्री

बीकानेर, 31 मई। विधिवेत्ता और लोकतंत्र सेनानी ओम प्रकाश आचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि पर शनिवार को ओझा सत्संग भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। 

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के विद्वजनों ने श्री ओमप्रकाश आचार्य के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों का सच्चा प्रहरी बताया।

मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल थे।  उन्होंने कहा कि स्व. ओम आचार्य ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया।आपातकाल के दौर में लोकतंत्र को बचाने के लिए अनेक लोगों ने संघर्ष किया, जिनमें  ओमप्रकाश आचार्य का योगदान भी महत्वपूर्ण रहा। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और त्याग को नई पीढ़ी तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।

मुख्य अतिथि डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि स्व. श्री ओम आचार्य का जीवन सिद्धांतनिष्ठ राजनीति, सामाजिक सेवा और संगठन के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण था। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए ऐसे व्यक्तित्वों के जीवन से प्रेरणा लें।

कार्यक्रम में विधायक बीकानेर पूर्व विधायक सुश्री सिद्धि कुमारी, खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, बीकानेर पश्चिम विधायक  जेठानंद व्यास, श्रीडूंगरगढ़ विधायक  ताराचंद सारस्वत, पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई,  रमेश इसरानी,  लोकेश चतुर्वेदी,  श्याम पंचारिया, श्रीमती सुमन छाजेड़, पण्डित जुगल किशोर ओझा पुजारी बाबा व सालासर धाम के पुजारी पण्डित लक्ष्मीनारायण पुजारी सहित अनेक वक्ताओं ने स्वर्गीय ओम आचार्य के व्यक्तित्व एवं समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों ने स्वर्गीय ओम आचार्य के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। संस्थान मंत्री  विजय कुमार आचार्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए आचार्य के जीवन पर प्रकाश डाला तथा सभी अतिथियों परिचय कराया। अंत में संस्थान अध्यक्ष  श्रीभगवान अग्रवाल ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन बनवारीलाल शर्मा ने तथा आभार श्रीभगवान अग्रवाल ने व्यक्त किया।


Comments

Popular posts from this blog

बीकानेर रेलवे : ये रेलफाटक 2 अगस्त तक बंद रहेगा

मो रफी तू बहुत याद के बैनर का हुआ विमोचन

रेलवे : लालगढ-डिब्रुगढ का मार्ग बदला, दादर-हनुमानगढ एक्सप्रेस सहित ये ट्रेनें रद्द पश्चिम रेलवे पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित