बीकानेर में स्वतंत्रता सेनानी पत्रकार परिवार हुए सम्मानित
औरों से हटकर सबसे मिलकर
bahubhashi.blogspot.com
गतिविधियां, वक्तव्य, विश्लेषण
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
बीकानेर में स्वतंत्रता सेनानी पत्रकार परिवार हुए सम्मानित
बीकानेर, 31 मई। यहां रमेश इंग्लिश स्कूल, अंत्योदय नगर में ऐसे पत्रकार परिवारों का अभिनंदन किया गया, जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान पत्रकारिता के माध्यम से जनजागरण किया और देश की आजादी की लड़ाई में भी सक्रिय भूमिका निभाई। ऐसे नवाचार से ओतप्रोत आयोजन को जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर इकाई ने हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया ।
कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी एवं पत्रकार रहे शौकत उस्मानी, रघुवरदयाल गोयल, दाऊदयाल आचार्य, वैद्य मघाराम, रामनारायण शर्मा, मूलचंद पारीक, अंबालाल माथुर, शंभुदयाल सक्सेना और गंगादास कौशिक के परिवारों तथा वरिष्ठ पत्रकार नारायण दास रंगा को पत्रकारिता में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित पत्रकारों का परिचय श्याम नारायण रंगा ने दिया। अभिनंदन पत्र का वाचन पत्रकार मनोज व्यास ने किया।
कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार राजीव हर्ष, वरिष्ठ पत्रकार लूणकरण छाजेड़, पत्रकार हेम शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार शिवचरण शर्मा, पत्रकार हरीश बी. शर्मा, जार महासचिव विशाल स्वामी ने संबोधित किया ।
वक्ताओं ने अपने-अपने अनुभवों को साझा करते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया एवं युवा पत्रकारों को पत्रकारिता हित में सुझाव दिए। जहां 20वीं सदी के अंत और 21वीं सदी के आरंभिक समय के अपने अनुभव बता रोमांचित किया वहीं समाचारों के प्रकाशन में तथ्यों की शुद्धता और कानूनी पहलुओं का विशेष ध्यान रखने, बदलते समय में तकनीकी और नैतिक चुनौतियों के प्रति सजग रहने, संवाद लगातार बना रहने, पत्रकार संगठनों के बीच एकजुटता से पत्रकार हितों के लिए साझा मंच पर कार्य करने पर बल दिया। अनुराग हर्ष ने आभार व्यक्त किया।




Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...