नगर निगम द्वारा की गई नगरीय विकास कर वसूली की कार्यवाही




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
30 जनवरी 2026 शुक्रवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

नगर निगम द्वारा की गई नगरीय विकास कर वसूली की कार्यवाही



https://bahubhashi.blogspot.com

नगर निगम द्वारा की गई नगरीय विकास कर वसूली की कार्यवाही
बीकानेर 30 जनवरी। नगर निगम द्वारा शुक्रवार को नगरीय विकास कर (यू.डी. टैक्स) की वसूली के लिए नोखा रोड से सिनेमैजिक तक के दोनों ओर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का सर्वे किया गया। 
इस स्थान पर स्थित व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिनको पूर्व में नगरीय विकास कर जमा करवाने के लिए नोटिस दिए गए थे, उन्हें अंतिम नोटिस दिए गए। दुकानदारों को अंतिम चेतावनी देते हुए समय पर नगरीय विकास कर की बकाया राशि जमा करवाने हेतु पाबंद किया गया। नगर निगम द्वारा बकाया राशि जमा नहीं करवाने वाले दुकानदारों के प्रतिष्ठान सीज की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। 
कार्यवाही के दौरान एक दल वित्तीय सलाहकार रामजीलाल के नेतृत्व में विकास, राजस्व अधिकारी, सुश्री प्रगति सोलंकी राजस्व अधिकारी, अशोक शर्मा सहा. प्रशा. अधिकारी एवं साजिद अली, अरबाज मांगलिया सहा. राजस्व निरीक्षक उपस्थित रहे तथा दूसरा दल लेखाधिकारी अशोक कुमार माली के नेतृत्व में जिसमें राजूराम चौधरी अति. प्रशासनिक अधिकारी, कमल जावा सहा. प्रशा. अधिकारी एवं जितेन्द्र, रविन्द्र सहा. राजस्व निरीक्षक मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा