गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष अर्पित किए पुष्प, रामधुनी और बापू के प्रिय भजनों का किया गान दो मिनट मौन रख दी श्रद्धांजलि, कुष्ठ के विरुद्ध जागरूकता की ली शपथ शहीद दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
30 जनवरी 2026 शुक्रवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष अर्पित किए पुष्प, रामधुनी और बापू के प्रिय भजनों का किया गान

दो मिनट मौन रख दी श्रद्धांजलि, कुष्ठ के विरुद्ध जागरूकता की ली शपथ 
शहीद दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम







https://bahubhashi.blogspot.com

गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष अर्पित किए पुष्प, रामधुनी और बापू के प्रिय भजनों का किया गान

दो मिनट मौन रख दी श्रद्धांजलि, कुष्ठ के विरुद्ध जागरूकता की ली शपथ 
शहीद दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बीकानेर, 30 जनवरी। शहीद दिवस के अवसर पर शुक्रवार को गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि के नेतृत्व में अधिकारियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रातः 10:30 बजे राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्पण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रातः 10.40 से 10.58 तक रामधुनी और गांधीजी के प्रिय भजनों का गान किया गया। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सहायक राज्य संगठन आयुक्त श्री रामजस लेखाला, सीओ स्काउट श्री जसवंत सिंह राजपुरोहित, सीओ गाइड श्रीमती मीनाक्षी भाटी, श्री बशीर अहमद ने रामघुनी और बापू के प्रिय भजन वैष्णव जन ते तैने कहिए..आदि का गान किया। प्रातः 11 बजे 2 मिनट का मौन रखकर, पूज्य बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान जिला कलेक्टर ने कुष्ठ रोग के विरुद्ध जागरूकता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री सुरेश कुमार यादव, अतिरिक्त कलेक्टर (नगर) श्री रमेश देव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पवार, उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) डॉ. लोकेश गुप्ता सहित विभिन्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला परिषद के कोऑर्डिनेटर श्री गोपाल जोशी ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा