जिला कलक्टर ने घुमंतू, अद्धघुमंतू शिविर का किया औचक निरीक्षण अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करने के दिए निर्देश




औरों से हटकर सबसे मिलकर


bahubhashi.blogspot.com
31 जनवरी 2026 शनिवार

खबरों में बीकानेर


✒️@Mohan Thanvi

जिला कलक्टर ने घुमंतू, अद्धघुमंतू शिविर का किया औचक निरीक्षण
अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करने के दिए निर्देश




https://bahubhashi.blogspot.com

जिला कलक्टर ने घुमंतू, अद्धघुमंतू शिविर का किया औचक निरीक्षण
अधिकारियों को पूर्ण गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करने के दिए निर्देश

बीकानेर, 30 जनवरी। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने शुक्रवार को पंचायत समिति परिसर में घुमंतू, अर्द्धघुमंतू समुदाय के लोगों के लिए केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आयोजित शिविर का औचक निरीक्षण किया। 
 इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार संबंधित विभाग के अधिकारी शिविर में पूर्ण गंभीरता से कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि लक्षित वर्ग को इन शिविरों का पर्याप्त लाभ मिले। उन्होंने शिविर के दौरान किए गए कार्यों का फीडबैक लिया। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया तथा विभिन्न योजनाओं की प्रगति जानी।
 जिला कलक्टर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विकास के दृष्टिकोण से यह विभाग अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके प्रत्येक कार्मिक गंभीरता से कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि वी-बी-जीरामजी के प्रावधानों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए। इस दौरान उन्होंने कार्मिकों से कार्यों की जानकारी ली। 
 इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सोहन लाल, विकास अधिकारी साजिया तबस्सुम सहित विभिन्न अधिकारी साथ रहे।

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,