कवि विप्लव व्यास की कविताएं समाज में हस्तक्षेप करती हैं - सरल विशारद
bahubhashi.blogspot.com
26 अगस्त 2025 मंगलवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
कवि विप्लव व्यास की कविताएं समाज में हस्तक्षेप करती हैं - सरल विशारद
दो पुस्तकों का हुआ लोकार्पण
बीकानेर 25 अगस्त। महारानी सुदर्शन कला दीर्घा में प्रेरणा प्रतिष्ठान की ओर से आयोजित लोकार्पण समारोह में मंच द्वारा पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कवि - समालोचक सरल विशारद ने कहा कि कविता - कर्म सबसे मुश्किल काम है। इसके लिए सतत् साधना की जरूरत होती है, उन्होंने कहा कि विप्लव की कविताएं समाज में हस्तक्षेप करती हैं और उन्हें अपने नाम को सार्थक करते हुए ऐसी विप्लवी कविताओं का सृजन करना है जिससे समाज और अधिक जागृत हो सके।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा ने कहा कि विप्लव ऐसे पहले अनुवादक हैं जिन्होंने मुरलीधर व्यास राजस्थानी के राज. कहानी संग्रह ‘बरसगाँठ’ का हिन्दी अनुवाद ‘जन्मदिन’ को वृहद पाठक समुदाय तक पहुंचाने का दुरूह कार्य पूरे मनोयोग से पूर्ण किया है। विप्लव की कविताएं हमें आश्वस्त करती हैं कि राजस्थानी युवा कवि पीढ़ी सृजन के प्रति पूर्णतः गंभीर है और उनकी वैश्विक काव्य परिदृश्य पर नजर है।
विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ कवि-कथाकार कमल रंगा ने विप्लव को मानवीय चेतना का सजग कवि बताया और कहा कि उनके पास मानवीय अंतर्दृष्टि है और वे आसपास के परिवेश से रागात्मक रिश्ता रखते हुए उसे रेखांकित करते हैं। उन्होंने कहा कि अनुवाद विधा मूल सृजन से भी दुष्कर होती है किंतु विप्लव व्यास इसमें सफल रहे हैं।
आरंभ में संस्था के अध्यक्ष प्रेमनारायण व्यास ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की पूर्ण जानकारी दी।
विप्लव व्यास द्वारा अनुवादित कहानी संग्रह 'जन्मदिन' पर वरिष्ठ कवयित्री-गीतकार मोनिका गौड़ ने पत्र शैली में पत्रवाचन करके विप्लव के अनुवाद कर्म की सार्थक मीमांसा की।
राजस्थानी कविता संग्रह 'लुगाई' पर युवा समालोचक डॉ.नमामीशंकर आचार्य ने पत्रवाचन करते हुए कवि की कविताओं के विभिन्न आयामों को खोला। संयोजकीय वक्तव्य में चर्चित कवि - कथाकार संजय पुरोहित ने कहा कि युवा कवियों में विप्लव व्यास ने अपनी सृजनात्मक सामर्थ्य से विशिष्ट स्थान बनाया है।
इस अवसर पर विप्लव व्यास का आयोजक संस्था सहित विभिन्न संस्थाओं और परिजनों की ओर से माल्यार्पण, शॉल, अभिनंदन पत्र अर्पित कर अभिनंदन किया गया। विप्लव ने अपनी अलका व्यास, नीलम व्यास, महेश जोशी, लक्ष्मीनारायण व्यास, अणिमा रंगा, डॉ.समन्वय रंगा को लोकार्पित कृतियां भेंट की। श्रोताओं के विशेष आग्रह पर युवा कवि विप्लव व्यास ने अपने प्रचलित दो गीत सुनाकर उपस्थित जन समुदाय से खूब तालियाँ बटोरी।
इस गरिमामय कार्यक्रम में समाजसेवी रोटे. मनमोहन कल्याणी, राजाराम स्वर्णकार, राजेन्द्र जोशी, डॉ.गौरीशंकर प्रजापत, शशांक शेखर जोशी, गोविन्द जोशी, रवि पुरोहित, डॉ. अजय जोशी, मुकेश व्यास, डॉ.गौरीशंकर प्रजापत, प्रमोद कुमार शर्मा, जाकिर अदीब, ललित व्यास, संगीता व्यास, गोपाल व्यास कुंठित, इंद्रा व्यास, जुगलकिशोर पुरोहित, योगेन्द्र पुरोहित, योगेश व्यास, डॉ.मो.फारूक चौहान, नदीम अहमद नदीम, गिरिराज पारीक, बाबूलाल छंगाणी, एड.इसरार हसन कादरी, इरशाद अजीज, कासिम बीकानेरी, बुनियाद जहीन, असद अली असद, कैलाश टाक, निखिल जोशी, हिमांशु आचार्य, ज्ञानेश्वर सोनी, डॉ.विजय शंकर आचार्य, दीपक व्यास, सुनील मोदी, अविनाश व्यास, लक्ष्मीनारायण व्यास, अशोक श्रीमाली, ललित व्यास, कोशलेश गोस्वामी, अक्षत जोशी, शकुर बीकाणवी, महेश उपाध्याय, भगवानदास समेत अनेक प्रबुद्धजन साक्षी बने। धन्यवाद प्रदर्शन वरिष्ठ कथाकार राजाराम स्वर्णकार से किया।
0 Comments
write views