bahubhashi.blogspot.com
31 जुलाई 2025 गुरुवार
खबरों में बीकानेर
✒️@Mohan Thanvi
a
https://bahubhashi.blogspot.com

जीतो महिला विंग : केक क्लासेज का हुआ शुभारम्भ
बीकानेर। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन की महिला विंग द्वारा केक क्लासेज का आयोजन शुरू किया गया है। जीतो लेडिज विंग की चेयरपर्सन ममता रांका ने बताया कि महिलाओं को केक बनाने की विधि सिखाने का मुख्य उद्देश्य यही है कि वे सीख कर स्टार्टअप के रूप में इसमें कार्य कर सकती हैं तथा आत्मनिर्भर बन सके। इसके साथ ही शुद्धता व स्वच्छता के साथ घर में ही केक बनाया जा सके। ब्लिस बेकरी की ऑनर प्रशिक्षक नीता खुराना द्वारा महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सचिव रजनी नाहटा ने बताया कि पवनपुरी में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में महिलाओं ने काफी उत्साह दिखाया है। सहमंत्री भारती दफ्तरी ने बताया कि बेसिक केक बनाने से लेकर विभिन्न प्रकार के एडवांस केक बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं