Subscribe Us

test

बाल निकेतन में शत प्रतिशत रिजल्ट की परंपरा कायम

बाल निकेतन में शत प्रतिशत रिजल्ट की परंपरा कायम


bahubhashi.blogspot.com 
 29 मई 2025 गुरूवार  
 खबरों में बीकानेर 


बाल निकेतन में शत प्रतिशत रिजल्ट की परंपरा कायम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में बाल निकेतन विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी 100% रिजल्ट देने की परंपरा को कायम रखा है। विद्यालय की प्रभारी बिन्नी सिंह ने बताया विद्यालय की *छात्रा निगार ने हिंदी विषय में 100% अंकों के साथ 97.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान* प्राप्त किया है। प्रमोद पांडे ने 94.33% अंक के साथ द्वितीय एवं प्रीत गिरी ने 93.33% के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जसमीत कौर ने 91.33% और मोहम्मद हनान रजा ने भी 91.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय के गौरव को बढ़ाया है। 
बाल निकेतन के 17.24% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक जबकि 41.37% विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 48.27% जबकि 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 55.17% है। विद्यालय के 82.75% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में अपनी परीक्षा उत्तीर्ण की है। विद्यालय ग्रुप के सीईओ आदित्य स्वामी ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई प्रदान करते हुए सभी सफल हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।




https://bahubhashi.blogspot.com



No comments:

यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...

Powered by Blogger.