-ठिठुरन के साथ मनाएंगे इस बार राजस्थान में दीपावली !
ठिठुरन के साथ मनाएंगे इस बार राजस्थान में दीपावली !
जयपुर ।
मौसम विज्ञान के जानकारों का ऐसा मानना है क्या अक्टूबर के अंतिम दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट आ सकती है । संभवतया इसका कारण जम्मू- कश्मीर में होने वाली बर्फबारी का असर होगा। दरअसल इन दिनों राजस्थान में रात को सर्दी बढ़ने के साथ दिन में गर्मी का असर भी कम हो रहा है। श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर में तो दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाने लगी है। बीते दिन सीकर और माउंट आबू में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। शेखावाटी क्षेत्र में भी रात के तापमान में कमी आई है। वहां तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा रहा है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे में अक्टूबर के आखिरी सप्ताह से राजस्थान में सर्दी जोर पकड़ेगी।
दीपावली से पहले उत्तर भारत में बर्फबारी की संभावना
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 25-26 अक्टूबर को उत्तर भारत में सीजन की पहली बर्फबारी होने की संभावना है। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पर एक्टिव होगा, जिसके असर से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के साथ पीओके एरिया में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। इस बर्फबारी का असर 27-28 अक्टूबर से मैदानी राज्यों (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान) में देखने को मिल सकता है। इन राज्यों में तापमान में बड़ी गिरावट आने की संभावना है।
0 Comments
write views