बीकानेर भाजपा मंडलों में हुई कार्यशालाएं, 1 सितंबर से सदस्यता अभियान में जुटेंगे कार्यकर्ता -
-
*खबरों में बीकानेर*
--
-
बीकानेर भाजपा मंडलों में हुई कार्यशालाएं, 1 सितंबर से सदस्यता अभियान में जुटेंगे कार्यकर्ता
बीकानेर 29 अगस्त 2024
भाजपा 1 सितंबर से राष्ट्रीय स्तर पर सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता ग्रहण कर करेंगे। इसी क्रम में बीकानेर में भी भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने अभियान के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरु कर दिया है। आज 29 अगस्त को मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित की गई।
आज भाजपा गोपैश्वर मंडल कार्यशाला मंडल अध्यक्ष चन्द्र गहलोत की अध्यक्षता में रखी। मुख्य वक्ता जिला महामंत्री नरेश नायक थे। उन्होंने कहा कि 8800002024 पर मिस्ड काल करने पर एक लिंक आयेगा जिसमे अपनी पुरी जानकारी भरने पर आप सदस्य बन जायेगे। मंडल संयोजक मुकेश पंवार ने कार्यशाला में आये कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
-
शिवबाड़ी मंडल की कार्यशाला आज शिव मंदिर, जयनारायण व्यास कॉलोनी में सम्पन्न हुई । मुख्य वक्ता:सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने अभियान और कार्यकर्ताओं की महत्ता बताई । पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने सदस्य बनाने की प्रकिया को विस्तार से बताया। मण्डल प्रभारी सुषमा बिस्सा व मण्डल अध्यक्ष अभय पारीक ने हर बूथ से कम से कम दो सौ सदस्य बनाने का आह्वान किया।
बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकताओं की उपस्थिति रही।
-


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...