पी. बी. एम. क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ










**



**




*खबरों में बीकानेर*



*

*


पी. बी. एम. क्रिकेट प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ

नांगल कैंसर हॉस्पिटल और वात्सल्य IVF सेंटर V/S रॉयल पीबीएम के बीच हुआ उदघाटन मैच

बीकानेर, 31.10.23 हर वर्ष होने वाले क्रिकेट टूर्नामेंट की भांति इस वर्ष भी पीबीएम अस्पताल बीकानेर की ओर से आज 31 अक्टूबर को रेलवे ग्राउंड में पीबीएम प्रीमियर लीग - 2023 का शुभारम्भ डॉ. सुरेन्द्र बेनीवाल विभागाध्यक्ष मेडीकल ओकोलॉजी विभाग एवं एसबीआई बैंक के डीजीएम  विजय कुमार  के मुख्य आतिथ्य में हुआ जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर  सीताराम बंजारा जिला मुख्य नर्सिंग अधीक्षक ,  आदराम चौधरी नर्सिंग अधीक्षक,  रवीन्द्र विश्नोई नर्सेज अध्यक्ष पीबीएम, सुरेश चौधरी जी मौजूद रहे ।


प्रीमियर लीग के आयोजन कर्ता कपिल कटारिया ने बताया कि उद्धघाटन मैच नांगल कैंसर हॉस्पिटल एवम रॉयल पीबीएम के बीच खेला गया जिसमें नांगल कैंसर हॉस्पिटल विजयी रही और नांगल कैंसर हॉस्पिटल टीम जेपी विश्नोई मैन ऑफ द मैच रहे। 


आयोजन कर्ता गणपत विश्नोई ने बताया कि आज शुरू हुई यह लीग एक सप्ताह तक चलेगी जिसमें 12 टीमों के बीच लगभग 25 मैच होगें।

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,

वैश्य समाज हुआ एकजुट, समाज के प्रतिनिधि के साथ राजनैतिक षड्यंत्र पर जताया रोष, सीएम को देंगे ज्ञापन