बीकानेर में कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं का किया स्वागत, वे बोले - कांग्रेस को दोबारा राजस्थान में सता में काबिज होने से कोई नही रोक सकता










*खबरों में बीकानेर*




बीकानेर में कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं का किया स्वागत, वे बोले - कांग्रेस को दोबारा राजस्थान में सता में काबिज होने से कोई नही रोक सकता 




















*खबरों में बीकानेर*

बीकानेर में कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं का किया स्वागत, वे बोले - कांग्रेस को दोबारा राजस्थान में सता में काबिज होने से कोई नही रोक सकता 

संगठन में शक्ति इसको मानने वाले जीवन में सम्मान जरूर पाते है - रियाजत अली

लोकसभा जितने के लिए आवश्यक है जिले की सभी विधानसभा में कांग्रेस जीतकर आए - संजीव चारण

बीकानेर 31 जुलाई 
सर्किट हाउस में शहर कांग्रेस ने किया दोनो नेताओं का स्वागत कार्यकर्ताओं से हुआ संवाद

बीकानेर 31 जुलाई - राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव और बीकानेर शहर जिला कांग्रेस प्रभारी सचिव रियाजत अली और लोकसभा चुनाव 2024 हैतूनियुक्त प्रभारी संजीव चारण आज एक दिवसीय दौरे पर बीकानेर आए

सर्किट हाउस में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने स्वागत अभिनंदन किया। 

 इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रभारी रियाजत अली ने कहा की जो व्यक्ति संगठन के प्रति वफादार रहता है और पार्टी की रीति नीति पर चलता है वो कभी न कभी पार्टिंके उच्च स्तर के सम्मान पर अवश्य पहुंचता है रियाजत अली ने कहा की वर्तमान अशोक गहलोत सरकार ने आमजन के लिए इतने जनकल्याणकारी कार्य किए है की आप तो बस आम जन को जिनको लाभ नहीं मिला उनको लाभ दिला दो योजनाओं को बता दो कांग्रेस को दोबारा राजस्थान में सता में काबिज होने से कोई नही रोक सकता। 

लोकसभा बीकानेर के लिए प्रभारी लगाए गए संजीव चारण ने कहा की कांग्रेस पार्टी का विकल्प नहीं है आम जन भी जानता है की लोक कल्याण करना सिर्फ कांग्रेस को आता है और इस बार जनता कांग्रेस के प्रति अपना मन बना चुकी है आप लोग तो जिले की सभी विधानसभाओं में कांग्रेस को जिताने का कार्य करे लोकसभा उस से जीत जायेंगे
     प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ ने कहा की संगठन को समय देना सभी पदाधिकारियों का नैतिक दायित्व है अभी का समय आप लोगो की मेहनत का है सरकार आने पर सरकार आप लोगो के लिए मेहनत करेगी
            जिला कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा की आप दोनो का स्वागत करते हुए आपको यकीन के साथ कह सकता हु की बीकानेर शहर जिला कांग्रेस प्रदेश के विश्वास पर खरी उतरेगी और बीकानेर की सभी विधानसभाओं में विजय पताका लहराएगी

संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने संचालन करते हुए कर्तव्यनिस्ठ कार्यकर्ता शिव शंकर हर्ष के निधन की जानकारी दी उपस्थित कांग्रेसजनो ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखा


प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया की इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी,पार्षद परमानंद गहलोत,महेंद्र सिंह बडगुर्जर उपाध्यक्ष ललित तेजस्वी,महासचिव प्रेम जोशी,मनोज किराडू, डॉ.पी.के. सरीन, महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव उमा सुथार, मुमताज बानो, सचिव भवानी सिंह राजपुरोहित, सफी खान, मुमताज शेख,सीता सुथार, भूदान बोर्ड सदस्य जीतू नायक, डॉक्टर मिर्जा हैदर बेग, मोहमद हुसैन चड़वा, खेल कूद प्रकोष्ठ के इकबाल मलवान, प्रवक्ता विकास तंवर मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन व्यास विशेष सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
                                            
 



Comments