मुक़द्दस माहे रमजान : बीकानेर में पांच साल की मुबशरा ने रखा रोजा




-




-


...






औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

*खबरों में...*🌐







🖍️

-




--



 



मुक़द्दस माहे रमजान : बीकानेर में पांच साल की मुबशरा ने रखा रोजा

बीकानेर 
मुस्लिम समुदाय का मुक़द्दस माहे रमजान चल रहा है। लोग रोजा रख अल्लाह की इबादत कर रहे हैं। अपने माहौल में इबादत करते परिजनों और आसपास के लोगों को देख उन्हीं के नक्शे कदम पर बच्चे भी चल रहे हैं। मोहल्ला तेली लोहारान वॉर्ड न 80 बीकानेर निवासी ऐसी ही एक मासूम बच्ची मुबशरा नागौरी ने भी रोजा रख अपने दादा फकरूदीन को फख्र का अहसास का मौका मुहैय्या करवाया है। दादा फकरूदीन पोती के रोजा रखने से बहुत खुश नजर आए। उनका कहना है - मालिक की मेहर है। परिवार में सभी सदस्यों को पांच वक्त का नमाज़ पढ़ते देख मुबशरा भी रोजा रखने से अपने आपको रोक न सकी। 

एडवोकेट मोइन नागोरी ने बताया कि मुबशरा ने इस छोटी सी उम्र मे रोजा रखकर तमाम एहले वतन के लिए दुआ की। 

मुबशरा के पिता मोहम्मद इरफान और मां सुमिया बानो  ने  कहा -  मुबशरा 5वर्षीय है और अभी सिर्फ LKG में पढ़ती है। उन्होंने बताया कि मुसलमानों के लिए रोज़ा बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस माह में अल्लाह अपने नेक बन्दों के लिए अपनी रहमत के दरवाजे खोल देता है। बच्चे भी अल्लाह को राज़ी करने के लिए रोज़े रख रहे हैं इबादत कर रहे हैं। यह सब अल्लाह का करम है और हम उसके शुक्रगुज़ार हैं।




--






--


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा