डूंगर कॉलेज के संस्कृत विभाग का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित



*खबरों में...*🌐




🖍️

--




औरों से हटकर
सबसे मिलकर

Home / Bikaner / Latest / Rajasthan / Events / Information

© खबरों में बीकानेर 

https://bahubhashi.blogspot.com
https://bikanerdailynews.com
®भारत सरकार UDAYAM REGISTRATION NUMBER RJ-08-0035999

--

... खबर 👇नीचे पढ़ें...








-

डूंगर कॉलेज के संस्कृत विभाग का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित

बीकानेर, 28 फरवरी। राजकीय डूंगर महाविद्यालय के संस्कृत विभाग के विद्यार्थियों के लिए मंगलवार को शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. जी.पी. सिंह ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

विद्यार्थियों ने अनूप संस्कृत संग्रहालय एवं अनूप संस्कृत पुस्तकालय का अवलोकन किया। विभाग प्रभारी डॉ. नंदिता सिंघवी ने विद्यार्थियों को संग्रहालय की सांस्कृतिक धरोहर तथा इसकी उपयोगिता बताई। 


वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. विक्रमजीत एवं डॉ. श्यामा अग्रवाल ने पांडुलिपियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. सरिता स्वामी ने पुस्तकालय स्थित ग्रंथों का संरक्षण व शोध की जानकारी दी। विद्यार्थियों ने लालगढ़ पैलेस स्थित संग्रहालय में गहरी रुचि दिखाई।


 गिरधारी, हरीश, पूनम, सोनिया, अनुराधा आदि ने ज्ञानार्जन के साथ-साथ मनोरंजन भी किया। लालगढ़ पैलेस एवं पुस्तकालय के व्यवस्थापक हनुवंत सिंह ने शैक्षणिक भ्रमण को उपयोगी बताया। केसरमल ने इसका समन्वय किया।


-





Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

वीडियो : व्यास कॉलोनी में श्वानों का दबदबा !!