Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

बीकानेर से खबर : फायरिंग की गूंज से पेट्रोल पंप क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस कर रही पड़ताल

खबरों में बीकानेर





*औरों से हटकर सबसे मिलकर*







*बीकानेर डेली न्यूज*

  *बीकानेर डेली न्यूज*

















✍🏻अभय इंडिया 


बीकानेर से खबर : फायरिंग की गूंज से पेट्रोल पंप क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस कर रही पड़ताल 

बीकानेर 13 जनवरी 2022 
कैंपर वाहनों में टक्कर की आवाज हुई तो पेट्रोल पंप और आस पास इलाके के लोगों का ध्यान उस ओर गया तभी फायरिंग होने लगी और इलाका दहशत में आ गया। कुछ ऐसा ही हुआ बताया जा रहा है नयाशहर पुलिस थानान्‍तर्गत डूडी पेट्रोल पंप के पास। वहां आज शाम दो गुट आमने–सामने हो गए। इस दौरान दोनों गुट कैम्‍पर वाहनों पर सवार बताए जा रहे है। दोनों में सवार बदमाशों ने अपनी गा‍ड़ियां भिड़ाई। इस दौरान फायरिंग भी की गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में दशहत फैल गई। पेट्रोल पंप पर खड़े लोग और स्‍टाफ भी घबरा गया। नयाशहर थानाप्रभारी गोविंद सिंह चारण के मुताबिक आपसी विवाद के चलते दो पक्ष के लोगों में झगड़ा हुआ है। मौके पर फायरिंग होने के सवाल पर उन्‍होंने कहा कि इसकी पड़ताल की जा रही है। इधर, प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच कई राउंड फायर हुए है। घटना पंप के कैमरों में भी कैद हो गई है। पुलिस के अनुसार, घटना से पेट्रोल पंप का कोई संबंध नहीं है। दोनों पक्षों में आपसी बात को लेकर ही विवाद है। आरोपियों की धरपकड के प्रयास किए जा रहे हैं।






C P MEDIA






Post a Comment

0 Comments