Type Here to Get Search Results !

साले की होली, जिला कलेक्टर आवास, व्यास काॅलोनी, शार्दूल कालोनी समेत कई जगह हुआ होलिका दहन, लोगों ने होलिका माता से कोरोना के खात्मे की अरदास की तथा देश में सुख चैन और स्वास्थ्यवर्धन की कामना की पढ़ें खबर और देखें वीडियो क्लिप व लिंक

*BAHUBHASHI* 


  ✒️ 


  *खबरों में बीकानेर*🎤











यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 


🙏 


यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 


पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 


 📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 


 🙏 मोहन थानवी 🙏 


 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।


 


 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 


✍🏻 

Bikaner 

साले की होली, जिला कलेक्टर आवास, व्यास काॅलोनी, शार्दूल कालोनी समेत कई जगह हुआ होलिका दहन, पढ़ें खबर और देखें वीडियो क्लिप व लिंक

बीकानेर में जिला कलेक्टर आवास पर पहली बार होलिका दहन किया गया। शार्दुल कॉलोनी चौक में डॉक्टर एसएन हर्ष डॉक्टर सी एस मोदी सहित गणमान्य लोगों के सान्निध्य में युवाओं ने मिलकर होलिका दहन की परंपरा का निर्वहन किया। इसके साथ ही प्रमुख स्थानों पर होलिका दहन कोरोना  एडवाइजरी का पालन करते हुए किया गया।  लोगों ने गुलाल का टीका लगाकर ही परंपरा का निर्वहन किया। मास्क लगाए हुए और दूरी बनाए हुए लोगों ने होलिका माता से कोरोना के खात्मे की अरदास की तथा देश में सुख चैन और स्वास्थ्यवर्धन की कामना की। पढें खबर और देखें वीडियो क्लिप । लिंक पर क्लिक करके विभिन्न स्थानों पर हुए होलिका दहन को देखें। 

साले की होली में ऐसे हुआ होलिका दहन
मुरलीधर व्यास कालोनी में होलिका दहन
अभय इंडिया 

*जिला कलेक्टर आवास पर पहली बार हुआ होलिका दहन*
*मेहता ने दी होली की शुभकामनाएं*



बीकानेर 28 मार्च। जिला कलेक्टर नमित मेहता के आवास पर रविवार को पहली बार होलिका दहन पूरे उत्साह से संपन्न हुआ। प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित हुए होलिका दहन से पूर्व जिला कलक्टर ने सपत्नीक पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक होलिका का दहन किया गया।
जिला कलेक्टर नमित मेहता ने इस अवसर पर जिला वासियों को होली के पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की। मेहता ने कहा कि होली का पर्व हमें अच्छाई को अपनाने और बुराई को त्यागने का संदेश देता है। इस संदेश को अपने जीवन में उतार कर हम परोपकार, दया, प्रेम जैसे मूल्यों को प्रतिस्थापित करते हुए समाज को प्रगति के पथ पर आगे ले जा सकते हैं। 
मेहता ने कहा कि वर्तमान में कोरोना एक बार फिर हमारे सामने चुनौती के रूप में है। इस चुनौती के विरुद्ध एक बार फिर पूर्ण सतर्कता बरतनी जरूरी है। एडवाइजरी की पूरी अनुपालना करते हुए हमें होली के पर्व को पूरे उत्साह से मनाना है।

यह वीडियो व्यास काॅलोनी से : अरुण चम




     इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस कनिष्क कटारिया, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) अरुण प्रकाश शर्मा, नगर विकास न्यास सचिव नरेंद्र सिंह पुरोहित, डीएसओ यशवंत भाकर, हरिश्चंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान के अतिरिक्त निदेशक गोपाल राम बिरड़ा, साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग के सहायक परियोजना अधिकारी राजेंद्र जोशी, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह, जन स्वास्थ्य अभियन्त्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता दीपक बंसल, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ए के गोयल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुकुमार कश्यप, डॉ. नवल गुप्ता, जनसम्पर्क विभाग के सेवानिवृत्त सहायक निदेशक विकास हर्ष सहित विभिन्न अधिकारी उपस्थित रहे।

रविवार को धुलंडी की पूर्व संध्या को जस्सोलाई व्यास पार्क मे सोशल मीडिया ग्रुप के साथियों द्वारा होली स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ.अमित पुरोहित ने बताया कि होली रंगों के साथ प्यार और स्नेह का भी पर्व है। पवन व्यास ने कहा कि इस वर्ष अधिक भीड़ मे होली खेलने से बचे एवं तथा प्रेम और सौहार्दपूर्ण होली खेलते हुवे पानी का दुरुपयोग भी ना करे। इस मौके पर विजय गोपाल, राहुल व्यास, भानु उपाध्याय, विजय रंगा, अविनाश,राहुल चुरा,पवन,युवराज आदि लोग मौजूद थे।
 📒 CP MEDIA 


Khabron Me Bikaner 🎤 🙏 


यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 


पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies