पूर्व वित्त मंत्री सुराना के अस्थि कलश का हरिद्वार में हुआ विसर्जन,धार्मिक विधि विधान से पारिवारिक सदस्यों ने किया विसर्जन

*BAHUBHASHI* 


  ✒️ 


  *खबरों में बीकानेर*🎤



यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 


🙏 


यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 


पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 


 📖 विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 


 🙏 मोहन थानवी 🙏 


 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।


 


 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 


✍🏻 
पूर्व वित्त मंत्री सुराना के अस्थि कलश का हरिद्वार में हुआ विसर्जन,धार्मिक विधि विधान से पारिवारिक सदस्यों ने किया विसर्जन
हरिद्वार। 31 मार्च 2021। राजस्थान के पूर्व वित्त मंत्री मानिक चंद सुराना एवं उनकी धर्मपत्नी विमला सुराना के अस्थि कलश का धार्मिक विधि-विधान से मॉं गंगा(हरिद्वार) में 31 मार्च 2021 को विसर्जन किया गया। हरिद्वार में पूर्व वित्त मंत्री सुराना के पुत्र राजेन्द्र सुराना,जितेन्द्र सुराना,पुत्री पूर्णिमा सुराना,पौत्र सिद्धार्थ सुराना,सहित परिवार के सभी जनों की उपस्थिति में पूर्व वित्त मंत्री मानिक चंद सुराना एवं उनकी धर्मपत्नी विमला सुराना के अस्थि कलश का पवित्र गंगा(हरिद्वार) में अस्थि विसर्जन किया गया,पारिवारिक सदस्यों ने हरिद्वार में धार्मिक विधि-विधान से दान-पुण्य किया तथा पुण्य आत्माओं को ईशवर अपने श्रीचरणों में स्थान दें इसकी प्रार्थना की गई।  
      हर दिल अजीज पूर्व वित्तमंत्री सुराना के जन्मदिवस पर उनके विकास कार्यो का स्मरण किया गया,विभिन्न वर्गों ने दी श्रद्धांजलि
बीकानेर। 31 मार्च 2021। पूर्व वित्त मंत्री राजस्थान स्वर्गीय मानिक चंद सुराना को उनके जन्म दिवस ( 31 मार्च 2021) के अवसर पर याद किया गया। गिरिराज हर्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि सुराना के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं ने नम ऑंखों से अपने प्रिय नेता को याद किया। जन्म दिवस के अवसर पर स्वर्गीय सुराना द्वारा करवायें गये विकास कार्यो को याद किया गया तथा गरीब को गणेश मानकर आजीवन जनसेवा करने वाले स्वर्गीय सुराना के अवदान का सभी ने स्मरण किया। विनोद बोथरा,नाथजी,हनुमान विशनोई,बंशीलाल व्यास,मनोज सेठिया,ईशवर दयाल मोदी,गिरिराज हर्ष, इतिहास गौड़,विनोद व्यास,अविनाश व्यास,रंगा राजस्थानी सुरेन्द्र सिंह शेखावत, अशोक भाटी, भंवर पुरोहित,आर.के.सुथार,अशोक भंसाली,पुनीत स्वामी,देवेन्द्र सिंह बिठ्ठू, रामानंद शर्मा,जाकिर हुसैन,ओम आजाद,रफीक मालावत,चैनरुप सेठिया,श्याम सोनी,सफी मोहम्मद,रज्जाक शाह,सुनील डागा,बाबूलाल दुग्गड़,कमलेश बंसल, राजाराम धतरवाल,शंकर सारस्वत उतमदेसर,उम्मेदसिंह,नथमल शर्मा,मीरा शर्मा,विनोद चोपड़ा,पूर्व सरपंच लूणकरनसर रफीक मालावत,लालाराम मेघवाल पूर्व सरपंच सुरनाणा,कालूराम डेलू,शंकर गोदारा सहित विभिन्न वर्गो के लोगों ने जन नेता स्वर्गीय सुराना का स्मरण किया।

 📒 CP MEDIA 


Khabron Me Bikaner 🎤 🙏 


यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 


पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 



Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,