*स्व.रामकिसन सियाग की स्मृति में युवाओं ने उत्साह से किया 701 यूनिट रक्तदान* गत वर्ष बना था 650 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड *रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण*

  *BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤



 🥇 यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 🙏













यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 📰 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 




📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 




👍 




👇 👇   🙏 मोहन थानवी 🙏 




 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । 




 ✍️ पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 




📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️





👇




👇  




  👇 




 ☑️  




  यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर  




 📝   ✍️ *स्व.रामकिसन सियाग की स्मृति में युवाओं ने उत्साह से किया 701 यूनिट रक्तदान*

गत वर्ष बना था 650 यूनिट रक्तदान का रिकॉर्ड 

 *रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण*
 
 बीकानेर। यूथ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी स्व.रामकिसन सियाग की दसवीं पुण्यतिथी के मौके पर रविवार को आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर सामाजिक सेवाकार्यो में भागीदारी का संकल्प लिया। शिविर के शुभारंभ पर अतिथियों और प्रबुद्धजनों ने स्व.रामकिसन सियाग के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। रामकिसन सियाग फाउण्डेशन ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर में भागीदारी निभाने के लिये पहुंचे उर्जा एवं जलदाय मंत्री डॉ.बीडी कल्ला ने युवाओं को अपने संदेश में कहा कि रक्तदान प्रेरणादायक होता है। इससे हमारे अंदर प्रसन्नता का भाव उत्पन्न होता है। रक्तदान से हम एक साथ कई जरूरतमंद तथा मरणासन्न व्यक्तियों की जान बचा सकते हैं। उन्होने कहा कि रक्तदान करना सुखद अनुभूति है,रक्तदाता हमारे लिए प्रेरक है। डॉ.कल्ला ने रक्तदान का महत्व बताते हुए कहा कि किसी दूसरे के जीवन को बचाने व खुद के जीवन को सार्थक करने के लिए रक्तदान भी जरूरी है। वहीं इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी ने अपने संदेश में कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। उन्होने शिविर में रक्तदान करने वाले युवाओं का उत्साहवद्र्धन करते हुए कहा कि रक्तदान ना सिर्फ महादान है,बल्कि साहस का भी प्रतीक है, जिससे हम एक साथ कई लोगों की जान बचाते हैं। रक्तदान से बड़ा मानवीय सहयोग दूसरा नहीं है। शिविर में रामकिसन सियाग फाउण्डेशन के ट्रस्टी बिशनाराम सियाग ने कहा कि स्व.रामकिसन सियाग युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे,उन्होने अपने जीवनकाल में युवाओं को सदाचार और समाज सेवा के लिये प्रेरित किया। बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में यूथ कांग्रेस की मजबूती में उनकी अहम भागीदारी रही। उनकी स्मृति में फाउण्डेशन की ओर से यह दसवां रक्तदान शिविर था,जिसमें उत्साही युवाओं ने स्वैच्छा से ७०१ यूनिट रक्तदान कर समाज सेवा के संकल्प में अपनी भागीदारी निभाई। शिविर में रक्तदाता युवाओं का उत्साहवद्र्धन करने के लिये लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा,श्रीडूंगरगढ विधायक गिरधारी लाल महिया,जिला प्रमुख मोडाराम मेघवाल,पूर्व आईपीएस मदन गोपाल मेघवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित,पूर्व न्यास चैयरमेन महावीर रांका,उप जिला प्रमुख हुकमाराम विश्रोई,बज्जू प्रधान भागीरथ तेतरवाल,कॉमेडियन मुरारी लाल पारीक समेत प्रशासनिक अधिकारी,जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों पदाधिकारियेां समेत प्रबुद्धजन पहुंचे। इस मौके पर फाउण्डेशन के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पारपंरिक रूप से स्वागत सत्कार किया।✍🏻




  📒 CP MEDIA 




 अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽 




 Khabron Me Bikaner 🎤


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा