🥇
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
🙏
सीटी पाॅवर हाऊस, जोधासर इलेवन व नत्थूसर इलेवन ने जीते मैच जिला स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2021
February 28, 2021
0
*BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📰
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com
👍
👇
👇
🙏 मोहन थानवी 🙏
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें ।
✍️
पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚
📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️
👇
👇
👇
☑️
यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर
📝 ✍️सीटी पाॅवर हाऊस, जोधासर इलेवन व नत्थूसर इलेवन ने जीते मैच जिला स्तरीय रामावत समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2021 बीकानेर। वैष्णव ब्राह्मण नवयुवक मण्डल के तत्वावधान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता-2021 के तीसरे दिन रविवार को सार्दुल क्लब मैदान में तीन मैच खेले गया। खेलमंत्री एडवोकेट वेदप्रकाश रामावत ने बताया कि प्रतियोगिता के पहला मैच महादेव क्लब बनाम सिटी पाॅवर हाऊस के मध्य खेला गया। सीटी पाॅवर हाऊस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाये। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव क्लब की टीम ने 87 रन ही बना सकी। इस मैच में कमल रामावत ने शानदार नाबाद 50 रन और 1 विकेट व महेन्द्र रामावत को मैन आफ द मैच चुने गए। दूसरा मैच शिव शंकर इलेवन बनाम जोधासर इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शिवशंकर इलेवन ने 75 रन बनाकर आॅलआऊट हो गई। जवाब में जोधासर इलेवन की टीम ने यह मैच 9 विकेट से यह मैच ही जीत लिया। इस मैच में सुखदेव ने नाबाद 25 रन और 5 विकेट लेकर मैन आफ द मैच बने। प्रतियोगिता का तीसरा मैच कृष्णा क्लब बनाम नत्थूसर इलेवन के मध्य खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा क्लब ने 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जवाब में नत्थूसर इलेवन की टीम 13वें ओवर मंे लक्ष्य हासिल कर मैच को जीत लिया। इस मैच में पवन रामावत ने शानदार 105 रन बनाकर मैन आफ द मैच का खिताब हासिल किया। सचिव मनीष रामावत ने बताया कि सोमवार को तीन मैच खेले जाएंगे जिसमें सुबह 8 बजे पहला मैच एसआजी रामपुरा बनाम वैष्णव राॅयल्स, दूसरा मैच जस्सुसर स्पोट्र्स बनाम नापासर स्पार्टा तथा तीसरा मैच वैष्णव सुपर किंग नाल बनाम जय शंकर के मध्य खेला जाएगा। सहसचिव संजय रामावत ने बताया कि तीनो मैचों के मैन ऑफ द मैच के खिताब प्रताप रामावत, मालचंद रामावत, बृजमोहन व मुकेश रामावत ने देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में अभी तक सीटी पाॅवर हाऊस, बीकानेर राॅयल्स, नत्थूसर इलेवन, जय जबरेश्वर भैंरूनाथ, जोधासर इलेवन 5 टीमों ने क्वार्टर फाइनल प्रवेश किया है। ✍🏻
📒 CP MEDIA
अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें
👇🏽
Khabron Me Bikaner 🎤


यहां व्यक्त कीजिए - खबर आपकी नजर में...