स्वामी समाज ने डॉ0 सोहन लाल स्वामी, Chairman of The Institution of Civil Engineers(India) का बीकानेर आगमन पर किया अभिनंदन

  *BAHUBHASHI**खबरों में बीकानेर*🎤



 🥇 यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 🙏











यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर 📰 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 




📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com 




👍 




👇 👇   🙏 मोहन थानवी 🙏 




 सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें। संभावनाएं तलाशें । 




 ✍️ पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 




📖विज्ञप्ति ईमेल से हिंदी क्रुतिदेव या यूनिकोड में लैटरपैड /एम एस वर्ड फाइल में भेजें mohanthanvi@gmail.com ✒️





👇




👇  




  👇 




 ☑️  




  यहां आपके प्रतिष्ठान का विज्ञापन हो सकता है। संपर्क करें - खबरों में बीकानेर  




 📝   ✍️ स्वामी समाज ने डॉ0 सोहन लाल स्वामी, Chairman of The Institution of Civil Engineers(India) का बीकानेर आगमन पर किया अभिनंदन 


डॉ0 सोहन लाल स्वामी, Chairman of The Institution of Civil Engineers(India) के बीकानेर आगमन पर इनके सम्मान हेतु आज पाणिग्रहण मैरिज पैलेस, रानीबाजार बीकानेर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 सोहनलाल स्वामी, के अतिरिक्त श्री लक्ष्मणदास जी स्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशिष्ठ अतिथि, श्री गौरीशंकर जी स्वामी, कोषाधिकारी,बीकानेर विशिष्ठ अतिथि,एवं श्री सुभाष जी स्वामी, डारेक्टर, आरएसवी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट बीकानेर विशिष्ठ अतिथि, थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीसुरेन्द्र जी स्वामी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी समाज द्वारा की गई।
मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का सम्मान शॉल, साफा, श्रीफल, प्रतीक चिन्ह भेट करते हुए माला पहनाकर किया गया। श्री कृष्ण कुमार स्वामी, डॉ0 ओमप्रकाश स्वामी, श्री बृजमोहन रामावत, श्री राजेन्द्र स्वामी, श्रीश्याम स्वामी, डा0 नितेश स्वामी, डॉ0 अंकित स्वामी, डा0कविता स्वामी, श्री पवन स्वामी, श्रीपंकज स्वामी, श्री योगेश्वर स्वामी, श्री कमलकांत स्वामी, श्रीघनश्याम स्वामी, श्री विमल स्वामी, श्री जितेश स्वामी, श्री संजय स्वामी, सुश्री विमला रामावत, श्री संजय रामावत, श्री अरूण स्वामी, श्रीमति शर्मिला स्वामी, श्रीज्ञानेश्वर स्वामी, श्री महेश स्वामी, श्रीसुभाष स्वामी, श्री प्रतीक स्वामी, श्री घनश्याम रामावत, श्री भरत रामावत, श्री अशोक स्वामी, श्री संदीप स्वामी,श्री अखिल स्वामी, श्री सुरेश स्वामी, श्री विनोद स्वामी, श्री योगेश स्वामी, श्री राजेश स्वामी, श्री शिवशंकर स्वामी मुख्य रूप से थें। इसके अतिरिक्त महिला समिति की और से भी श्रीमति शंकुन्तला स्वामी, श्रीमति सम्पत स्वामी, श्रीमति बसंती स्वामी, श्रीमति सीमा स्वामी एवं श्रीमति गीता स्वामी द्वारा भी डॉ0 सोहनलाल स्वामी को प्रतीक चिन्ह भेटकर स्वागत किया गया। 
डॉ0 सोहन लाल स्वामी ने अपने उद्धबोधन में मुख्य रूप से समाज को मिल कर कार्य करने, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की पहचान कर उन्हे सिविल परिक्षाओं हेतु तैयार करना, समाज के बच्चों हेतु कैरियर काउसिलिंग हेतु कैरियर फेयर का आयोजन करने की सलाह दी गई। इसके अतिरिक्त प्रतिभाशाली 10 छात्रों को स्वयं की तरफ से कैरियर उत्थान हेतु सहयोग प्रदान करने का वादा भी किया। श्री स्वामी ने समाज के सफल लोगों को प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं के भविष्य निर्माण में सहयोग किये जाने का भी निवेदन करते हुए कहा कि आपके सफल होने की सार्थकता तभी है जब इस सफलता का लाभ समाज के निचले तबके तक भी पहुॅंचे। इस हेतु डॉ0 स्वामी ने उपस्थित प्रबुद्धजनों को इस हेतु कार्ययोजना बनाने एवं उसके शीघ्र क्रियान्वयन हेतु निवेदन करते हुए इस कार्ययोजना में आने वाली समस्याओं के निराकरण में भी सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। डॉ0 स्वामी के इस उद्धबोधन का उपस्थित लोगों ने भरपूर तालिया बजाकर स्वागत किया।
श्री लक्ष्मणदास जी स्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशिष्ठ अतिथि, श्री गौरीशंकर जी स्वामी, कोषाधिकारी,बीकानेर विशिष्ठ अतिथि,एवं श्री सुभाष जी स्वामी, डारेक्टर, आरएसवी ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूट बीकानेर विशिष्ठ अतिथि ने भी अपने समाज उत्थान हेतु अपने विचार प्रकट करते हुए सहयोग का वादा किया। सम्मानित मंच एवं अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम परिचय श्री आनन्द कुमार स्वामी ने दिया। सम्मानित मंच, अतिथियों एवं कार्यक्रम समिति द्वारा बेहतरीन आयोजन के लिए कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीसुरेन्द्र जी स्वामी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी समाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री किशन सुवटा द्वारा किया गया।

(कृष्ण कुमार स्वामी)
 स्वामी समाज बीकानेर ✍🏻




  📒 CP MEDIA 




 अपनी टिप्पणी /कमेंट लिखें 👇🏽 




 Khabron Me Bikaner 🎤


Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा