खबरों में बीकानेर 🎤🌐 उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनन्‍द प्रकाश ने बीकानेर मंडल के रेवाडी-हिसार खण्‍ड में वार्षिक निरीक्षण किया

 ✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐



 📰


सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें । 




🙏 




 twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤





🇮🇳


 खबरों में बीकानेर 🎤 🌐


 ✍️

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आनन्‍द प्रकाश ने बीकानेर मंडल के रेवाडी-हिसार खण्‍ड में  वार्षिक निरीक्षण किया

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक श्री आनन्‍द प्रकाश ने बीकानेर मंडल के रेवाडी-हिसार खण्‍ड में आज दिनांक 31.01.2020 को वार्षिक निरीक्षण किया ।
    वे रेवाडी स्‍पेशल ट्रेन से आज दिनांक 31.01.2020 को सुबह पहुंचे । मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय कुमार श्रीवास्‍तव ने उनकी अगवानी की। महाप्रबंधक महोदय इस स्‍पेशल ट्रेन से विंडो निरीक्षण करते हुए कोसली स्‍टेशन पहुंचे । जहां उन्‍होंने रेलवे स्‍टेशन ,रेलवे कॉलानी का सघन निरीक्षण किया तथा कार्यप्रगति की जानकारी ली तथा मंडल के अधिकारियों को आवश्‍यक निर्देश दिए ।
    तत्‍पश्‍चात झाडली रेलवे स्‍टेशन से चरखी-दादरी स्‍टेशन के मध्‍य माइनर ब्रिज व गैंग सं. 9/सी का निरीक्षण किया ।
     निरीक्षण करते हुए महाप्रबंधक महोदय दोपहर भिवानी स्‍टेशन पहुंचे । यहां पर रेलवे स्‍टेशन , रेलवे कॉलोनी का सघन निरीक्षण किया ।भिवानी में रेलवे कॉलोनी में महाप्रबंधक महोदय ने रेलवे क्‍वार्टरों के निरीक्षण के दौरान क्‍वार्टरों में रेल कर्मचारियों के परिवारों से मिलकर उनकी समस्‍याएं सुन कर अधिकारियों को उचित निर्देश दिए । यहां रेलवे कॉलोनी में लगे मेडिकल हैल्‍थ चैकअप कैम्‍प का निरीक्षण किया । भिवानी में संरक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा लगाए गए सेफटी पार्क का निरीक्षण किया । महाप्रबंधक महोदय ने भिवानी बीकानेर मंडल द्वारा दिव्‍यांगजन यात्रियों की सुविधा हेतु बनवाए गए ऑनलाईन ई-टिकटिंग फोटो आईडेंटिटी कार्ड प्रणाली का शुभारम्‍भ किया। महाप्रबंधक अपने निरीक्षण के दौरान मंडल के कार्य से संतुष्‍ट नजर आए । भिवानी रेलवे स्‍टेशन पर महाप्रबंधक महोदय ने मंडल रेल प्रबंधक,बीकानेर सहित अन्‍य उच्‍चाधिकारियों सहित वृक्षारोपण किया । इसके पश्‍चात महाप्रबंधक महोदय ने भिवानी रेलवे स्‍टेशन से क्रॉसिंग गेट सं. एलसी-54ए (टीफसी) , अंडर ब्रिज इत्‍यादि का निरीक्षण किया तथा आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए । तत्‍पश्‍चात महाप्रबंधक स्‍पेशल गाडी द्वारा स्‍पीड ट्रायल करते हुए सायं हिसार पहुंचे । जहां उन्‍होंनें रेलवे स्‍टेशन ,रनिंग रूम , लोको लॉबी इत्‍यादि का सघन निरीक्षण किया । हिसार रेलवे स्‍टेशन पर महाप्रबंधक महोदय द्वारा सौर ऊर्जा चालित बीकाणा रेल वाटिका का उदघाटन किया गया ।
    निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक महोदय भिवानी , हिसार इत्‍यादि ठहराव स्‍टेशनों पर विभिन्न प्रेस/मीडिया, जनप्रतिनिधियों , स्‍वयंसेवी संस्‍थाओं एवं जनसाधारण से मिले व उनकी समस्‍याएं सुनी तथा उनके ज्ञापन लेकर उनकी समस्‍याओं के निराकरण के लिए आश्‍वासन दिया ।
    इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक, श्री संजय कुमार श्रीवास्‍तव सहित प्रधान कार्यालय के अनेक उच्‍चाधिकारीगण , अधिकारी ,कर्मचारी व बीकानेर मंडल के अधिकारी, कर्मचारी साथ में मौजूद रहे ।
    महाप्रबंधक महोदय देर रात्रि को इस स्‍पेशल ट्रेन द्वारा जयपुर के लिए रवाना होगे । 







📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓








  























Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा