खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 पी0बी0एम0 ट्रोमा सेंटर में चिकित्सक मरीज़ संवाद - दोनो कूल्हों के जटिल ऑपरेशन से मरीज़ को मिली नई जिंदगी
✒️खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
📰
सच्चाई पढ़ें । सकारात्मक रहें । संभावनाएं तलाशें ।
🙏
twitter, Podcast, YouTube, साहित्य-सभागार के साथ-साथ Facebook, Pinterest, LinkedIn और Instagram पर भी आपकी खबरें Khabron Me Bikaner 🎤
🇮🇳
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐
✍️
खबरों में बीकानेर 🎤 🌐 पी0बी0एम0 ट्रोमा सेंटर में चिकित्सक मरीज़ संवाद - दोनो कूल्हों के जटिल ऑपरेशन से मरीज़ को मिली नई जिंदगी
बीकानेर 29 जनवरी । पी0 बी0 एम0 ट्रोमा सेंटर में चिकित्सक-मरीज़ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में दोनो कूल्हों का ऑपरेशन करवा चुके पदमपुर (श्री गंगानगर) के नरेश कुमार रूबरू हुये ।
नरेश कुमार ने बताया कि उनके दोनो कूल्हों का ऑपरेशन पी0 बी0 एम0 अस्पताल के अस्थिरोग विभाग में डॉ0 बी0 एल0 खजोटिया द्वारा किया गया था । इस जटिल ऑपरेशन के बाद उन्हें नई जिंदगी मिली है उसके फलस्वरूप वे पूर्णतया स्वस्थ और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं । जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण उनके द्वारा रामदेवरा मेले में अपने गांव रातेवाला (पदमपुर) से रामदेवरा तक 475 कि0मि0 की पदयात्रा है जिसमे उन्हें कोई दिक्कत नही हुई है । नरेश थर्मल पावर में काम करते हैं और अपनी खेती बाड़ी भी संभालते है । नरेश ने यह ऑपरेशन अपने जीवन के लिये अनमोल बताया । नरेश ने बताया कि अस्पताल में चिकित्सको ओर स्टाफ के सहयोग और सकारात्मक व्यवहार के कारण स्वस्थ हो सके है ।
ट्रोमा सेंटर प्रभारी एवं अस्थिरोग विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ0 बी0 एल0 खजोटिया ने बताया कि नरेश कुमार अस्पताल के अस्थिरोग विभाग में दाखिल हुये थे, जिन्हें दोनों कूल्हों में हड्डियां गलने की बीमारी थी । उठने बैठने ओर चलने फिरने में परेशानी थी । रोगी का गहन परीक्षण के बाद 16 अगस्त 2012 को पी0 बी0 एम0 अस्पताल में बारी बारी से कूल्हों का ऑपरेशन किया गया था । रामदेवरा पदयात्रा के बाद पहली बार नरेश कुमार अपने अनुभव साझा करने ट्रोमा सेंटर आये हैं ।
अस्पताल में रेजिडेंट द्वारा नरेश कुमार की पूर्ण जांच की गई और भविष्य में उनके उत्तम स्वास्थ के लिये दवाइयां ओर सलाह दी गयी । नरेश कुमार ने अस्थिरोग विभाग का आभार व्यक्त किया ।
📒 📰 📑 पढ़ना और पढ़ाना जीवन सफल बनाना 📚 📖 📓

Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...