रेसला ने किया वेतन कटौती आदेश का विरोध
बीकानेर 4/7/17। राज्य सरकार के राज्य कर्मचारी विरोधी आदेश के अंतर्गत कर्मचारियों के वेतन कटौती मामले में आज रेसला के द्वारा राज्य स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया
गया ।
इस अवसर पर रेसला ने विभिन्न विद्यालयों मैं ही कार्यकर्ताओं को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन को गति प्रदान करने का निश्चय किया ।। इस अवसर पर बीकानेर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय मैं अर्द्ध अवकाश के समय रेसला प्रतिनिधि श्री गणेश नारायण मूंदड़ा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया एवं काली पट्टी बांधकर विरोध किया।
रेसला प्रतिनिधि मूंदड़ा ने इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि सरकार इसी तरह कर्मचारी विरोधी फैसले करती रही तो वह दिन दूर नहीं जब आज 37 स्थानों पर हारने वाली सरकार कल 137 पर हारने की समीक्षाएं करेगी।
कर्मचारी आज लामबंद है और निश्चित ही सरकार के विरोध में कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता श्री करणी सिंह बिट्टू श्रीमती सर्वजीत कौर श्रीमती नेहा पारिख श्री रामपाल साहू आदि उपस्थित थे।
- Mohan Thanvi
Comments
Post a Comment
कमेंट कीजिए - खबर आपकी नजर में...