श्रीकृष्ण अन्न क्षेत्र का 20 वार्षिकोत्सव 6 अगस्त को

खबरों में बीकानेर ///

बीकानेर 5 अगस्त 2017। रविवार 06 अगस्त को सुबह 10 बजे जस्सूसर गेट के अन्दर स्थित श्रीकृष्ण अन्न क्षैत्र के प्रांगण में संस्था का 20वां वार्षिक उत्सव आयोजित किया जायेगा। 

संयोजक मगनलाल चांडक ने बताया कि समारोह कि अध्यक्षता नोखा के प्रमुख समाजसेवी श्री श्रीनिवास झंवर करेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि नगर विकास न्यास के अध्यक्ष श्री महावीर रांका होंगे। विशिष्ट अतिथि प्रमुख समाजसेवी एवं अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष श्री जयचन्द लाल डागा एवं प्रमुख समाजसेवी व उद्योगपति श्री शशिमोहन दास मूंधड़ा होंगे।

सह-संयोजक नारायण डागा के अनुसार कार्यक्रम के स्वागतकर्ता बीकानेर जिला माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष श्री जुगल राठी होंगे।

रघुवीर झंवर ने बताया कि श्रीकृष्ण अन्न क्षैत्र के माध्यम से पिछले 20 वर्षो से करीब 200 कमजोर व असमर्थ परिवारों को गेंहु व आवश्यक रसोई का सामान निःशुल्क उपलब्ध करवाया जाता है। समय समय पर सामजिक कार्यो के लिये संस्था उपलब्ध रहती है व गरीब असहायों की मदद करना ही संस्था का एकमात्र उद्देश्य है।

- मोहन थानवी

Comments

Popular posts from this blog

सेवानिवृत्ति के अवसर पर भी दिया मतदान जागरूकता का संदेश

वीडियो : भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

वार्ड 73 में भाजपा को मिला एक अन्य प्रत्याशी का महत्वपूर्ण समर्थन,