बीकानेर 4 जुलाई 2017 । कपड़ा व्यापारियों का 5/7/17 को कोटगेट पर प्रदर्शन और दुकानें बंद रखने की घोषणा की गई है। इस बारे में हुई मीटिंग में सभी कपड़ा व्यापारी शामिल हुए और सूरत में हुए लाठीचार्ज को बर्बरतापूर्वक की गई कार्यवाही बताया। घनश्याम लखाणी ने बताया कि कपड़ा व्यापारियों पर सरकार द्वारा लाठी चार्ज किया गया और अरुण जेटली वित्त मंत्री द्वारा हिंदुस्तान के 90%व्यापारियों को चोर घोषित किया गया उसके विरोध में बीकानेर कपड़ा व्यवसायी संघ 5 जुलाई से अनिश्चितकालीन बंद की ओर जा रहे हैं इसलिए सभी कपड़ा व्यापारियो से अपील की है कि 5 जुलाई से अपनी अपनी दुकानें अनिश्चितकालीन बंद रखे । इस दौरान कपड़ा व्यापारियों का कोटगेट पर धरना प्रदर्शन होगा । लखाणी ने कहा कि हम सरकार से जानना चाहते है अगर कपड़ा व्यापारी चोर होता तो देश इतना विकास कैसे करता इस बात का जवाब जेटली जी को देना पड़ेगा या फिर सार्वजनिक रूप से सभी व्यापारियों से माफी मांगे नहीं तो प्रधानमंत्री जी से आग्रह है जेटली जी को तुरंत प्रभाव से मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें अन्यथा इसका खामियाजा सरकार को भुगतना होगा । मीटिंग मे सत्यनारायण डागा संजीव अरोड़ा घनश्याम लखाणी विजय कोचर हरिश नाहटा गौरीशंकर अग्रवाल शांतिलाल बांठिया जगदीश गंगवानी जाकिर हुसैन सभी प्रमुख कपड़ा व्यापारी उपस्थित थे ।
- मोहन थानवी
Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं