कचरा रिक्शे पर जाएगा वार्ड से बहुत दूर

वार्ड नं. 14 में कचरा संग्रहण रिक्शे का लोकार्पण

बीकानेर 19/7/17।  स्वच्छता की महत्ता हर व्यक्ति को समझनी होगी तभी निखरेगा शहर। स्वच्छता की महत्ता बताते हुए बुधवार को वार्ड नं. 14 में रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन व मस्त मंडल सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कचरा संग्रहण रिक्शे का लोकार्पण किया। न्यास अध्यक्ष रांका ने कहा कि 2 अक्टूबर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन व मस्त मंडल सेवा संस्थान ने पूर्व में भी कचरा संग्रहण के लिए रिक्शे उपलब्ध करवाए हैं। रोटरी मिडटाउन के शेखर आचार्य ने कहा कि कचरा संग्रहण रिक्शे की उपलब्धता से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधा मिलती है। सदस्यता अध्यक्ष अरविन्द पारीक ने बताया कि रोटरी क्लब बीकानेर मिडटाउन स्वच्छता की गतिविधियों में हमेशा सक्रिय भूमिका निभाता है। इस अवसर पर भाजपा नेता युधिष्ठर सिंह भाटी, वार्ड पार्षद दिनेश उपाध्याय, रोटरी मिडटाउन के अध्यक्ष गुलाब सोनी, रोटे.रघुवीर झंवर, रोटे.घनश्याम रामावत, मुरली पुरोहित तथा मस्त मंडल सेवा संस्थान के जयकिशन सामसुखा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

- मोहन थानवी

Comments

Popular posts from this blog

पशुपतिनाथ : नेपाल के लिए पहली हवाई तीर्थ यात्रा पर 43 वरिष्ठ नागरिकों पहला दल रवाना पशुपतिनाथ दर्शन का सपना सच बीकानेर व चूरू जिले से 28 जूलाई तक कुल 382 यात्री पशुपति नाथ जी के दर्शन कर सकेंगे

दिल्ली में ट्रेने प्रभावित, हिसार, रेवाड़ी की ये कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी

नवनियुक्त थाना अधिकारी विक्रम तिवारी का अभिनंदन स्वागत- अग्रवाल समाज चेतना समिति द्वारा