अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण तकनीकों एवं कराटे की उन्नत विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया।
औरों से हटकर सबसे मिलकर
कोबूडो (शस्त्र विद्या) में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर बढ़ाया बीकानेर का गौरव
Affiliate Disclaimer : "नोट: इस पोस्ट में कुछ एफिलिएट लिंक्स शामिल हैं। अगर आप इन पर क्लिक करके कुछ खरीदते हैं, तो मुझे बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के छोटा सा कमीशन मिल सकता है।" - मोहन थानवी (खबरों में बीकानेर) औरों से हटकर सबसे मिलकर
https://bahubhashi.blogspot.com
https://bahubhashi.blogspot.com
कोबूडो (शस्त्र विद्या) में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर बढ़ाया बीकानेर का गौरव
बीकानेर। बीकानेर के कराटे प्रशिक्षक सेंसई विवेक अग्रवाल ने पठानकोट (पंजाब) में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण सेमिनार में भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण तकनीकों एवं कराटे की उन्नत विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त किया। यह सेमिनार 27 से 29 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने कोबूडो (पारंपरिक शस्त्र विद्या) में ब्लैक बेल्ट प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
इस विशेष प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन केनशिंकाई गोजूरियू कराटे (अमेरिका) के अंतर्गत किया गया। अंतरराष्ट्रीय फेडरेशन के अध्यक्ष एवं ग्रैंड मास्टर जोस फंडोरा के मार्गदर्शन में आयोजित इस सेमिनार में प्रतिभागियों को गोजूरियू कराटे की उन्नत तकनीकों, काता, कुमिते, आत्मरक्षा, पारंपरिक शस्त्र विद्या तथा प्रशिक्षण एवं बेल्ट ग्रेडिंग के अंतरराष्ट्रीय मानकों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
सेंसई विवेक अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस प्रशिक्षण सेमिनार में भाग लेना उनके लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि एवं सीखने का विशेष अवसर रहा। कोबूडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करना उनके निरंतर अभ्यास, समर्पण और मार्शल आर्ट के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग वे अपने विद्यार्थियों के तकनीकी कौशल, आत्मविश्वास और प्रतियोगिताओं की तैयारी को बेहतर बनाने में करेंगे।
इस उपलब्धि पर समाजसेविका डॅा. अर्पिता गुप्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेना और कोबूडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करना बीकानेर के लिए गौरव की बात है। कराटे एवं मार्शल आर्ट केवल आत्मरक्षा की विधाएं नहीं हैं, बल्कि ये अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य और आत्मनिर्भरता विकसित करने का प्रभावी माध्यम भी हैं। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रशिक्षकों को नई तकनीकें सीखने तथा विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण देने में सहायक होते हैं।
संस्था अध्यक्ष आशीष गर्ग ने भी सेंसई विवेक अग्रवाल को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि उनका अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण में भाग लेना और कोबूडो में ब्लैक बेल्ट हासिल करना अकादमी के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विवेक अग्रवाल अपने अनुभव और तकनीकी ज्ञान से बीकानेर एवं राजस्थान के युवा खिलाड़ियों को नई दिशा प्रदान करेंगे तथा मार्शल आर्ट के क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे।
सेंसई विवेक अग्रवाल वी ए मार्शल आर्ट एकेडमी, बीकानेर के संस्थापक एवं मुख्य प्रशिक्षक हैं। वे कराटे प्रशिक्षण के साथ-साथ विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, शारीरिक दक्षता और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके इस अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण अनुभव एवं नई उपलब्धि से बीकानेर में कराटे और कोबूडो के प्रचार-प्रसार को नई गति मिलने की उम्मीद है।
संस्था पदाधिकारी विक्रम जाखड़, आरव अग्रवाल व अन्य ने अग्रवाल को इस उपलब्धि के लिये शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।




Comments
Post a Comment
खबर आपकी नजर में... कमेंट करके बताएं